लोकसभा चुनाव के लिए 11 अप्रैल को पहले चरण के लिए वोट डाले गए जबकि 19 मई को सातवें चरण के लिए वोट डाले जाएंगे। छह चरणों में 483 सीटों पर मतदान संपन्न हो चुका है। मतों की गिनती 23 मई को होगी। पीएम नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी और अन्य दलों के नेताओं ने ताबड़तोड़ रैलियां और रोड शो किए। वहीं इस बार मनोरंजन जगत के कई सितारों ने भी राजनीति का दामन थामा है और चुनाव लड़ रहे हैं। हाल ही में राजनीति का दामन थामे इन स्टार्स की किस्मत दांव पर है। आज बात करेंगे उन्हीं सितारों की।
{"_id":"5cdfca3ebdec220781488e6d","slug":"lok-sabha-election-2019-result-urmila-matondkar-to-nirahua-destiny-of-these-stars-at-stake","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव में इन 7 सितारों की किस्मत दांव पर, 23 को आएगा जनता का फैसला","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
लोकसभा चुनाव में इन 7 सितारों की किस्मत दांव पर, 23 को आएगा जनता का फैसला
Sat, 18 May 2019 03:11 PM IST
अपूर्वा राय
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 18 May 2019 03:11 PM IST
विज्ञापन
lok sabha Election
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सनी देओल
- फोटो : ani
सनी देओल
अभिनेता से नेता बने सनी देओल को बीजेपी ने पंजाब की गुरदासपुर सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। पंजाब में सभी 13 लोकसभा सीटों पर मतदान रविवार को होगा। गुरदासपुर लोकसभा सीट से सनी देओल के खिलाफ कांग्रेस के सुनील जाखड़ चुनाव लड़ रहे हैं। अब 23 मई को ही सनी की किसमत का फैसला होगा।

कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण करतीं उर्मिला मातोंडकर
- फोटो : ANI
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर ने जब से राजनीति में कदम रखा है तब से बॉलीवुड गलियारों में उनके नाम की खूब चर्चा हो रही हैं। उर्मिला मातोंडकर कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं। कांग्रेस ने उर्मिला मातोंडकर को उत्तरी मुंबई सीट से उम्मीदवार बनाया है। उर्मिला का मुकाबला भाजपा के मौजूदा सांसद गोपाल शेट्टी से है। 23 मई को एक्टिंग से पॉलिटिक्स में आईं उर्मिला की किस्मत का फैसला होगा।

रवि किशन (फाइल फोटो)
रवि किशन
करीब तीन दशक से भाजपा के दबदबा वाले गोरखपुर में उपचुनाव में सपा नेता प्रवीण निषाद ने सीट छीन ली थी। इस बार भाजपा ने भोजपुरी और बॉलीवुड अभिनेता रवि किशन को उतारा है, जबकि सपा से रामभुआल निषाद प्रत्याशी हैं। रामभुआल भाजपा को कांटे की टक्कर दे रहे हैं। योगी के गढ़ गोरखपुर पर पूरे देश की नजर है साथ ही रवि किशन की किस्मत का फैसला भी इसी सीट से होगा।

जया प्रदा-आजम खान
जया प्रदा
टॉप एक्ट्रेस में शुमार जया प्रदा अपनी दूसरी पारी राजनीति के मैदान पर खेल रही हैं। वह बीजेपी के टिकट पर उत्तर प्रदेश के रामपुर से सपा के फायरब्रांड नेता और महागठबंधन के प्रत्याशी आजम खान के खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं।