{"_id":"5cbea8c0bdec22144d7e2f8d","slug":"lok-sabha-election-2019-sunny-deol-contestant-from-gurdaspur-seat","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा में शामिल होते ही सनी देओल ने दिखाए 'घातक' तेवर, PM मोदी के लिए मांगे 5 साल और","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाजपा में शामिल होते ही सनी देओल ने दिखाए 'घातक' तेवर, PM मोदी के लिए मांगे 5 साल और
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Tue, 23 Apr 2019 12:26 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक पार्टियां बॉलीवुड सितारों को पार्टी ज्वॉइन करने का प्रस्ताव दे चुकी हैं। अब इस कड़ी में सनी देओल का नाम भी शामिल हो चुका है। सनी देओल बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। साथ ही वह गुरदासपुर सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। सनी देओल ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और निर्मला सीतारमण की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ली। इस मौके पर उन्होंने कहा- जिस तरह से आप लोगों ने मुझे प्यार दिया मैं उसका आभारी हूं। मेरे पापा बरसों से इस परिवार (भाजपा) से जुड़े रहे हैं। आज मैं यहां मोदी जी के साथ जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं 5 साल तक उनकी ही सरकार रहे। वो देश को आगे ले जा रहे हैं। मैं इस देश के लिए जो कर सकता हूं करूंगा और दिल से करूंगा।
2 of 5
Sunny Deol
बीते कुछ दिनों से बीजेपी इस मामले में सनी देओल से बात कर रही थी। बीते दिनों अमित शाह के साथ वायरल हुई सनी देओल की फोटो के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि वह बीजेपी में शामिल होने वाले हैं। अब इस खबर पर मुहर लग गई है। बीजेपी की ओर से एक्टर विनोद खन्ना चार बार गुरदापुर सीट से सांसद रह चुके हैं।
3 of 5
धर्मेंद्र ने किया हेमा मालिनी के लिए प्रचार
- फोटो : Hema Malini Twitter
2017 में विनोद खन्ना के निधन के बाद ये सीट कांग्रेस के पाले में आ गई। 2017 के उपचुनाव में इस सीट पर कांग्रेस के सुनील जाखर को जीत हासिल हुई थी। सनी देओल के पिता धर्मेंद्र और सौतेली मां हेमा मालिनी का राजनीति से पुराना नाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
धर्मेंद्र बीजेपी के टिकट पर 2004 में राजस्थान की बीकानेर सीट से चुनाव लड़ चुके हैं और उन्हें यहां जीत भी मिली थी। वहीं उनकी सौतेली मां हेमा मालिनी अभी मथुरा से बीजेपी सांसद हैं। 62 साल के सनी देओल अभी भी फिल्मों में एक्टिव हैं। पिछले साल उनकी फिल्म 'यमला पगला दीवाना फिर से' आई थी। इसके बाद उनकी फिल्म मोहल्ला अस्सी भी रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
5 of 5
Sunny Deol with Son Karan
इसके अलावा सनी जल्द ही अपने बेटे करण देओल की बॉलीवुड में एंट्री कराने जा रहे हैं। सनी ने खुद बेटे करण की डेब्यू फिल्म 'पल पल दिल के पास' को डायरेक्ट किया है। फिल्म के कुछ पोस्टर सामने आ चुके हैं। ये फिल्म एक लव स्टोरी होगी। सनी देओल बेटे के डेब्यू में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।