अभिनेताओं का नेताओं से संबंध काफी पुराना है। कई बार फिल्मों में किरयर फ्लॉप हो जाने के बाद ये सितारे राजनीति का रुख कर लेते हैं। राजनीति और बॉलीवुड दोनों ही एक दूसरे को लुभाते रहे हैं। आज हम आपको ऐसे एक्टर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने राजनीति के लिए अभिनय की दुनिया तो छोड़ दी लेकिन इन्हें अभी ये समझने की जरूरत है कि राजनीति में बयान भी सोच समझ कर दिए जाते हैं।
अभिनेता से नेता बने इन स्टार्स के उल्टे सीधे बयान, एक तो सर्जिकल स्ट्राइक के बारे में नहीं जानता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हेमा मालिनी
फरवरी 2004 में आधिकारिक तौर पर हेमा मालिनी ने भाजपा से जुड़कर राजनीति में कदम रखा था। चुनाव प्रचार के दौरान मथुरा की गलियों में हेमा मालिनी कभी फसल काटती दिखती हैं, तो कभी ट्रैक्टर की सवारी करते। मथुरा से सांसद हेमा मालिनी ने एक बार मथुरा में बंदरों की परेशानी को लेकर अजीब बयान दिया था। उन्होंने कहा था कि मथुरा-वृंदावन क्षेत्र में बंदरों को केवल फल खिलाने चाहिए। यहां आने वाले पर्यटकों ने उन्हें समोसे और फ्रूटी खिलाकर बिगाड़ दिया है।
बीजेपी के टिकट पर गुदासपुर से नामांकन भरने के बाद सनी देओल ने कहा था ढाई किलो के हाथ की ताकत उनके समर्थकों से आती है। उन्होंने कहा था कि मुझे राजनीति का ज्ञान नहीं है लेकिन मैं राष्ट्रभक्त हूं। अब आप ही सोचिए राजनीति में बिनी राजनीति की समझ के ही सनी देओल आ गए है। इतना ही नहीं उन्हें ये भी नहीं पता कि बालाकोट में क्या हुआ था? बालाकोट हवाई हमलों के विषय के साथ वे भारत-पाक संबंधों के विषय में भी ज्यादा नहीं बता सकते। वे केवल जीत कर देश की सेवा करना चाहते हैं। उन्हाेंने मोदी के लिए कहा कि वे अच्छा काम कर रहे हैं।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने अमेठी में विवादास्पद बयान दिया था। मनोज ने कांग्रेस पर गौ-हत्या करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा था- यह वही वायनाड है जहां कांग्रेस के लोगों ने वीडियो बनाकर हमारी गौ माता की हत्या की थी।
उर्मिला मातोंडकर
उत्तर मुंबई सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने तो सीधा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ही हमला बोल दिया था। उर्मिला मातोंडकर ने कहा था- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना कोई वादा पूरा नहीं किया। 56 इंच के सीने का दावा करने वाले कुछ भी करने में बुरी तरह विफल साबित हुए हैं।