{"_id":"5cc6e6bfbdec22076c4ebc17","slug":"lok-sabha-elections-2019-anurag-kashyap-reaction-on-bjp-for-vote","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"भाजपा को वोट करने वाले को अनुराग कश्यप ने लिया आड़े हाथ, बोले- 'कमल तो खिला देश फिर भी कीचड़'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भाजपा को वोट करने वाले को अनुराग कश्यप ने लिया आड़े हाथ, बोले- 'कमल तो खिला देश फिर भी कीचड़'
Mon, 29 Apr 2019 06:03 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Mon, 29 Apr 2019 06:03 PM IST
विज्ञापन
anurag kashyap
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इन दिनों देशभर में चुनावी माहौल है। बीते दिनों कुछ फिल्ममेकर,लेखक और थियेटर कलाकारों ने सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा के खिलाफ मतदाताओं से वोट करने की अपील की थी। इन हस्तियों में बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर अनुराग कश्यप का भी नाम शामिल था। अब अनुराग कश्यप ने एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ ट्वीट किया है।
anurag kashyap
- फोटो : file photo
दरअसल, ट्विटर पर एक यूजर ने अनुराग कश्यप को टैग करते हुए लिखा कि,'कीचड़ में भी कमल खिलता है, इसलिए कमल का बटन दबाएं।' इस पर अनुराग कश्यप ने उसके ट्वीट का जवाब देते हुए कहा,'कमल तो खिला ही हुआ है...देश भी कीचड़ हो चुका है!'। इसके बाद कई सोशल मीडिया यूजर्स ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ ने तो अनुराग को ट्रोल करने की कोशिश भी की।
Kamal to khila hi hua hai.. Desh bhi keechad ho chuka hai ! https://t.co/mjxudzVMxD
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 29, 2019
Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
वहीं अनुराग कश्यप को जब ये लगा कि यूजर्स उन्हें ट्रोल कर सकते हैं तो उन्होंने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए एक और ट्वीट में लिखा,'ट्रोलर्स को होश में लाना बहुत ही आसान है। न सिर्फ उनमें ह्यमूर की कमी होती है, बल्कि वे इस समझने के लिए भी कम अकल होते हैं।' दर्शक उनकी इस ट्वीट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
It’s so easy to rile up the trolls. Not just they lack humour , they also lack the intelligence to see through it. #trollingthetrolls
— Anurag Kashyap (@anuragkashyap72) April 29, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
Anurag Kashyap
- फोटो : file photo
आपको बता दें कि बीते दिनों फिल्ममेकर ,लेखकों और थियेटर कलाकारों ने मतदाताओं से इस लोकसभा चुनाव में सत्तारूढ़ भाजपा को वोट ना देने की अपील की थी। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो अपील करने वालों में नसीरुद्दीन शाह, अनुराग कश्यप और कोंकणा सेन सहित 600 से ज्यादा हस्तियां शामिल थीं। एक पत्र के जरिए इन्होंने भाजपा को वोट न देने की अपील की थी।
विज्ञापन
anurag kashyap
- फोटो : file photo
इनके अलावा अमोल पालेकर, कोंकणा सेन शर्मा, अनुराग कश्यप, नसीरूद्दीन शाह, गिरीश कर्नाड, एमके रैना, अभिषेक मजूमदार,रत्ना पाठक शाह, उषा गांगुली, अनामिका हासकर,महेश दत्तानी, संजना कपूर, डॉली ठाकोर, और नवतेज जौहर जैसे कई चर्चित चेहरों ने भी ये अपील की थी। बताया जा रहा है इन सभी हस्तियों ने कहा था कि भारत और इसके संविधान की अवधारणा खतरे में है। जिसके चलते वो मतदाताओं से भाजपा को वोट न की अपील कर रहे थे।