{"_id":"5cc15bf9bdec22143f759ed7","slug":"lok-sabha-elections-2019-hema-malini-will-not-campaign-for-son-and-bjp-leader-sunny-deol","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सनी देओल के चुनाव प्रचार में नहीं दिखेंगी ड्रीम गर्ल, समंदर किनारे यहां कर रहीं आराम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सनी देओल के चुनाव प्रचार में नहीं दिखेंगी ड्रीम गर्ल, समंदर किनारे यहां कर रहीं आराम
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Thu, 25 Apr 2019 12:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sunny Deol, Hema Malini
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
देओल परिवार में चल रही चुनावी सरगर्मियों के बीच हेमा मालिनी इस सबसे दूर जा चुकी हैं। मथुरा संसदीय सीट से बीजेपी की टिकट पर चुनाव लड़ी रहीं ड्रीम गर्ल हेमा मालिनी मतदान खत्म होते ही चुनावी शोरगुल से दूर हैं और किसी दूसरे प्रत्याशी के प्रचार में भी नहीं जा रहीं। उनके प्रचार में धर्मेंद्र ने मथुरा आकर खूब मजमा लगाया था, लेकिन धर्मेंद्र के बड़े बेटे सनी देओल के प्रचार में हेमा मालिनी का जाना मुश्किल लग रहा है।
2 of 5
Hema Malini
- फोटो : amar ujala mumbai
तो फिर हेमामालिनी हैं कहां? मधुरा में कभी फसल काटते तो कभी सिर पर लकड़ियां ले जाती महिलाओं के साथ फोटो खिंचाने वाली हेमा मालिनी का मुंबई वाला नंबर नॉट रीजेबल है। मुंबई में उनके घर पर काम करने वालों को भी नहीं पता कि मैडम कहां हैं।
3 of 5
Hema Malini
- फोटो : amar ujala mumbai
अमर उजाला को सूत्रों से पता चला है कि हेमा मालिनी मतदान खत्म होते ही गोवा चली गईं एक खास आयुर्वेदिक स्पा में आराम करने और चुनाव की थकान उतारने। इस स्पा की कुछ तस्वीरें भी अमर उजाला को मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Hema Malini
- फोटो : amar ujala mumbai
यह तस्वीरें गोवा के एक स्पा की हैं, जहां आयुर्वेदिक तरीकों से शरीर को आराम दिया जाता है। एक तस्वीर में वह इस स्पा के रेस्तरां में बैठी हैं और हाथ में है इसी सेंटर पर खास तरकीबों से बना एक हेल्दी ड्रिंक।
विज्ञापन
5 of 5
Hema Malini
- फोटो : amar ujala mumbai
दूसरी तस्वीर में वह नाव में बैठकर गोवा के समंदर में घूम रही हैं। इन लाल कपड़ों में वह आज भी नए दौर की अदाकाराओ को कंपटीशन दे रही हैं। वहीं एक और तस्वीर में हेमा मालिनी आराम से दरिया किनारे बैठकर योगा भी कर रही हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।