{"_id":"5cc73019bdec22075b0be9a8","slug":"lok-sabha-seat-2019-sunny-deol-file-nomination-on-gurdaspur-seat-revealed-his-wealth-and-real-name","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"50 करोड़ के कर्जे तले दबे हैं सनी देओल, नामांकन से हुए कई खुलासे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
50 करोड़ के कर्जे तले दबे हैं सनी देओल, नामांकन से हुए कई खुलासे
Fri, 03 May 2019 02:15 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 03 May 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
sunny deol pm modi
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमाम सितारों की तरह बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भी राजनीति में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने सोमवार को गुरदासपुर सीट से अपना नामांकन भरा है। वह भाजपा के टिकट से पंजाब के गुरदासपुर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। नामांकन केे द्वारा सनी देओल की संपत्ती और उनके असली नाम का भी खुलासा हो गया है।
सनी देओल
- फोटो : file photo
चुनाव आयोग में भरे नामांकन के अनुसार सनी देओल के पास कुल 87.18 करोड़ रुपये की संपत्ती हैं। उनका असली नाम सनी देओल नहीं बल्कि अजय सिंह देओल है। नामांकन के अनुसार उनपर करीब 51.79 करोड़ रुपये का कर्जा है। उनकी कुल चल और अचल संपत्ति क्रमश: 60.46 करोड़ रुपये और 21 करोड़ रुपये है।
सनी देओल
- फोटो : ani
बात करें सनी देओल की कुल आय की तो उनकी कुल आय साल 2017-18 में 63.82 लाख रुपये, 2016-17 में 96.29 लाख रुपये और 2015-16 में 2.25 करोड़ रुपये थी। नामांकन की मानें तो सनी देओल के पास 26 लाख रुपये और उनकी पत्नी के पास 16 लाख रुपये नकद है। चल संपत्ति में देओल ने क्रमश: 9.36 लाख रुपये और 1.43 करोड़ रुपये की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
अभिनेता सनी देओल (फाइल)
- फोटो : file photo
इसके अलावा सनी देओल ने अपने वाहनों और पत्नी के पास मौजूद सोने के गहने की भी जानकारी दी है। उनकी पत्नी के पास 1.56 करोड़ रुपए के सोने के गहने हैं। गौरतलब है कि नामांकन भरने के दौरान सनी देओल के साथ भाई और एक्टर बॉबी देओल भी थे। नामांकन के दौरान पंजाब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्वेत मलिक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
sunny deol and dharmendra
- फोटो : file photo
बता दें कि फिल्म अभिनेता सनी देओल नामांकन से पहले अमृतसर में श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेका। फिर इसके बाद उन्होंने अपने सियासी सफर की शुरूआत की। सनी देओल ने अमृतसर स्थित श्री दुर्ग्याणा तीर्थ के भी दर्शन किए। इससे पहले रविवार को सनी देओल ने पीएम नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की थी। अभिनेता विनोद खन्ना की परंपरागत सीट पर एक बार फिर भाजपा ने फिल्मी चेहरे पर दांव खेला है। इस सीट पर सनी देओल की टक्कर पंजाब कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और गुरदासपुर से सांसद सुनील जाखड़ से है।