फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आमिर, अजय और काजोल समेत इन सेलिब्रिटीज ने डाला वोट, देखिए कौन किस अंदाज में पहुंचा

Mon, 29 Apr 2019 11:40 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Mon, 29 Apr 2019 11:40 AM IST
विज्ञापन
loksabha election 2019 rekha to priyanka chopra casts vote
bollywood celebrities - फोटो : amar ujala

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए आज वोटिंग हो रही है। मुंबई की 6 सीटों पर आज ही वोटिंग है। ऐसे में बॉलीवुड के सितारे भी पीछे नहीं हैं। अजय देवगन, काजोल, आमिर खान, रेखा और प्रियंका चोपड़ा समेत बॉलीवुड के कई सेलिब्रिटीज वोट डालने पहुंचे हैं। 

loksabha election 2019 rekha to priyanka chopra casts vote
rekha - फोटो : ani

मुंबई के बांद्रा में वोट देने के बाद रेखा ने स्याही लगी उंगली के साथ पोज दिए। रेखा हर बार वोट देने जाती हैं। इस दौरान उनके लुक की बात करें तो उन्होंने व्हाइट कलर का सलवार-सूट पहन रखा था। 

loksabha election 2019 rekha to priyanka chopra casts vote
priyanka chopra - फोटो : social media

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों मुंबई में हैं। हाल ही में वो अमेरिका से मुंबई आई हैं। प्रियंका चोपड़ा अपनी मां मधु चोपड़ा के साथ वोट देने पहुंचीं। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका ने ही में शोनाली बोस की फिल्म द स्काई इज पिंक की शूटिंग खत्म की। फिल्म में फरहान अख्तर और जायरा वसीम की मुख्य भूमिका है। यह फिल्म 11 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
loksabha election 2019 rekha to priyanka chopra casts vote
paresh rawal - फोटो : social media

एक्टर और बीजेपी नेता परेश रावल को वोट देने के बाद स्पॉट किया गया। परेश रावल अपनी पत्नी के साथ वोट देने पहुंचे। वर्कफ्रंट की बात करें तो पिछले कुछ समय से चर्चा है कि अक्षय कुमार, परेश रावल और सुनील शेट्टी की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म हेरा फेरी का सीक्वल बन सकता है। फिल्म के मेकर्स कोशिश में हैं कि इस पुरानी तिकड़ी को फिर से एक बार पर्दे पर लाया जा सके।

विज्ञापन
loksabha election 2019 rekha to priyanka chopra casts vote
Ravi Kishan - फोटो : ANI

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार रवि किशन ने गोरेगांव में अपना वोट दिया। रवि किशन इस बार खुद भी चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें बीजेपी की ओर से यूपी के गोरखपुर से टिकट दिया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed