फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

26 साल में पहली बार देखें माधुरी दीक्षित की शादी का एल्बम, फेरों के समय लग रही थीं बला की खूबसूरत

Tue, 15 May 2018 11:58 AM IST
भावना शर्मा, अमर उजाला
भावना शर्मा, अमर उजाला Updated Tue, 15 May 2018 11:58 AM IST
विज्ञापन
look madhuri dixit wedding album on her birthday
माधुरी दीक्षित

माधुरी दीक्षित आज अपना 51वां जन्मदिन मना रही हैं । इस मौके पर हम आपको माधुरी की शादी की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं । हाल ही में सोनम कपूर की शादी को मीडिया की बेहतरीन कवरेज मिली । जब माधुरी ने 1999 में डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी की थी, उस वक्त सोशल मीडिया का नामो-निशान नहीं था ।

look madhuri dixit wedding album on her birthday
माधुरी दीक्षित

माधुरी के फैंस को बाद में पता चला था कि उन्होंने शादी कर ली है । आज माधुरी का बर्थडे है ऐसे में कुछ स्पेशल करना तो बनता है । इसलिए हम आपके लिए माधुरी की शादी की फोटो खोज लाए हैं ।

look madhuri dixit wedding album on her birthday
माधुरी दीक्षित

माधुरी ने अपनी शादी में गोल्डन लहंगा और रेड चुनरी ओढ़ी थी । अपनी शादी में माधुरी बला की खूबसूरत दिख रही थीं । शादी तो गुपचुप तरीके से हुई लेकिन रिसेप्शन में बॉलीवुड की बड़ी-बड़ी हस्तियां पहुंची थीं ।

विज्ञापन
विज्ञापन
look madhuri dixit wedding album on her birthday
माधुरी दीक्षित

एक बार माधुरी ने श्रीराम नेने से शादी करने का बड़ा कारण बताया था । उन्होंने कहा था, 'मुझे अच्छे से खाना बनाना नहीं आता । लेकिन मुझे खाना बनाने और खाने का शौक है । मेरे पति मुझसे ज्यादा अच्छा खाना बना लेते हैं ।'

विज्ञापन
look madhuri dixit wedding album on her birthday
माधुरी दीक्षित

माधुरी के श्रीराम से शादी करने की यह एक बड़ी वजह थी । माधुरी की शादी में बोनी कपूर और श्रीदेवी अपनी बेटी जाह्नवी कपूर के साथ पहुंचे थे ।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed