{"_id":"5e47a1ef8ebc3ee6040abd00","slug":"love-aaj-kal-2-box-office-collection-malang-chhapaak-tanhaji-collection-till-now","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स-ऑफिस पर कार्तिक के सामने फीके पड़े वरुण, आदित्य और दीपिका, तानाजी से इतने करोड़ से रह गई पीछे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स-ऑफिस पर कार्तिक के सामने फीके पड़े वरुण, आदित्य और दीपिका, तानाजी से इतने करोड़ से रह गई पीछे
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 15 Feb 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
माई सिटी टॉक्स में कार्तिक और सारा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
निर्देशक इम्तियाज अली की प्रेम कहानियों के कुशल चितेरे के रूप में रही पहचान को सारा अली खान और कार्तिक आर्यन की जोड़ी का साथ बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रहा है। इम्तियाज की फिल्म लव आज कल साल की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्म बन गई है। इसी के साथ कार्तिक आर्यन ने साल 2020 में वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर, दीपिका पादुकोण, कंगना रनौत और सैफ अली खान जैसे सितारो को भी बॉक्स ऑफिस पर पीछे छोड़ दिया है।
2 of 4
सारा, कार्तिक
- फोटो : Social Media
कार्तिक और सारा की फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन के आंकड़े हम आपको पहले ही बता चुके हैं। फिल्म ने वैलेंटाइंस डे के दिन रिलीज होकर पहले दिन 12.40 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये कार्तिक की फिल्मों की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग रही है। फिल्म लव आजकल इस साल की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म तानाजी से बस थोड़ा सा ही पीछे रही।
3 of 4
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
कमाई के मामले में इस साल पहले दिन सबसे ज्यादा कलेक्शन करने वाली अजय देवगन स्टारर फिल्म तानाजी की ओपनिंग 15.10 करोड़ रुपये रही। दूसरे नंबर पर लव आजकल है और इसके बाद टॉप फाइव ओपनर्स में शामिल फिल्में हैं, स्ट्रीट डांसर 10.26 करोड़ रुपये, मलंग 6.71 करोड़ रुपये और छपाक 4.77 करोड़ रुपये।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
फिल्म पंगा में कंगना रनौत
- फोटो : सोशल मीडिया
कंगना रनौत की फिल्म पंगा इस साल की अब तक रिलीज हुई फिल्मों की टॉप फाइव फिल्मों में जगह बनाने से चूकी है। इस फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 2.70 करोड़ रुपये था। इससे ज्यादा पहले दिन का कलेक्शन सैफ अली खान की फिल्म जवानी जानेमन का रहा जिसने बॉक्स ऑफिस पर 3.24 करोड़ रुपये की ओपनिंग ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।