फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Love Jihad: जब धर्म की दीवार तोड़ सिनेमा में रची गईं ये कहानियां, लव जिहाद कानून के बीच चर्चा में आईं ये फिल्में

Wed, 18 Nov 2020 12:27 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Wed, 18 Nov 2020 12:27 PM IST
विज्ञापन
Love Jihad Bollywood films who break barrier of religion
केदारनाथ, माई नेम इज खान - फोटो : फिल्म

उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा और मध्य प्रदेश में भी सरकार ‘लव जिहाद’ के खिलाफ कानून बनाने पर विचार कर रही है। इस मामले में स्वरा भास्कर, जीशान अयूब समेत कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बॉलीवुड की बात करें तो यहां हमेशा से ऐसी फिल्में बनती रही हैं जिनमें धर्म के दीवार को तोड़कर प्यार को बढ़ावा दिया गया है।

Love Jihad Bollywood films who break barrier of religion
केदारनाथ - फोटो : फिल्म

निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म केदारनाथ में एक मुस्लिम कुली (सुशांत सिंह राजपूत) और एक हिंदू पर्यटक (सारा अली खान) के बीच प्रेम कहानी दिखाई गई है, जो केदारनाथ की धार्मिक यात्रा पर हैं। फिल्म को लेकर हिंदू संगठनों ने जमकर विरोध किया था। बॉक्स ऑफिस पर केदारनाथ ने ठीक ठाक कमाई की थी।

Love Jihad Bollywood films who break barrier of religion
बॉम्बे - फोटो : फिल्म

मणिरत्नम की फिल्म बॉम्बे (1995) में मुख्य किरदार अरविंद स्वामी और मनीषा कोइराला ने निभाए हैं। इसमें संगीत एआर रहमान ने दिया है। फिल्म की कहानी शेखर मिश्रा नारायण और शैला बानो के प्यार पर आधारित है जो शादी करना चाहते हैं। एकमात्र समस्या यह है कि शेखर हिंदू है और शैला मुस्लिम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Jihad Bollywood films who break barrier of religion
दहक - फोटो : फिल्म

फिल्म दहक (1999) में सोनाली बेंद्रे और अक्षय खन्ना ने मुख्य किरदार निभाया। फिल्म हिंदू-मुस्लिम के बीच प्रेम संबंधों को दिखाया गया है। फिल्म में सोनाली बेंद्रे का डबल रोल है। फिल्म में प्रेम कहानी के जरिए धर्मनिरपेक्षता के सही रूप को ढूंढ़ने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
Love Jihad Bollywood films who break barrier of religion
माई नेम इज खान - फोटो : फिल्म

करण जौहर की माई नेम इज खान (2010) मुंबई दंगों, 11 सितंबर 2001, अमेरिका पर हमलों और धार्मिक कट्टरता को दिखाता है। शाहरुख खान का नाम रिजवान खान है, जो मंदिरा (काजोल) को प्यार करता है। मंदिरा का बेटा एक नफरत भरे हमले में मारा जाता है। फिल्म की कहानी इसी के इर्द गिर्द घूमती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म को अच्छी प्रतिक्रिया मिली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed