फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सोनू सूद को शादी में लड़की ने बुलाया बिहार, अभिनेता ने सोशल मीडिया पर निमंत्रण स्वीकार करते हुए कही ये बात

Wed, 18 Nov 2020 12:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 18 Nov 2020 12:07 PM IST
विज्ञापन
Sonu Sood accept marriage Invitation of a bihari girl
सोनू सूद - फोटो : facebook/ActorSonuSood

अभिनेता सोनू सूद की गिनती अब केवल कलाकार के तौर पर ही नहीं बल्कि जरूरतमंद, परेशान और गरीब लोगों के मसीहा के तौर पर भी होती है। कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान उन्होंने हजारों लोगों की मदद की। कई लोग अब उन्हें अपना मसीहा मानने लगे हैं, यही वजह है जो उनके चाहने वाले सोनू सूद के लिए सोशल मीडिया पर खास पोस्ट साझा करते रहते हैं। 

Sonu Sood accept marriage Invitation of a bihari girl
सोनू सूद - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अब सोनू सूद को बिहार की एक लड़की ने अपनी शादी के लिए निमंत्रण भेजा है, जिसे अभिनेता ने स्वीकार कर लिया है। सोनू सूद सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं। वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। ट्विटर पर बिहार की रहने वाली नेहा नाम की लड़की ने सोनू सूद को अपनी शादी का निमंत्रण भेजा है। 

Sonu Sood accept marriage Invitation of a bihari girl
सोनू सूद - फोटो : file photo

नेहा ने ट्विटर पर अपनी शादी का कार्ड साझा करते हुए लिखा, 'माफी चाहूंगी सर, उत्साह में मैं आपका नाम लिखना भूल गई थी। शादी में आपके आने से मैं दुनिया की भाग्यशाली लड़की बन जाऊंगी। मैं आपका इंतजार करूंगी'। सोनू सूद ने नेहा के इस निमंत्रण को स्वीकार कर लिया है। साथ ही मजेदार अंदाज में लड़की के ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sonu Sood accept marriage Invitation of a bihari girl
सोनू सूद - फोटो : file photo

सोनू सूद ने अपने ट्वीट में लिखा, 'चलो बिहार की शादी देखते हैं।' सोशल मीडिया पर नेहा की शादी का कार्ड और सोनू सूद का ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है। अभिनेता के कई फैंस उनके इस ट्वीट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इससे पहले सोनू सूद उस समय चर्चा में थे जब उनका एक फैन उनकी तस्वीर की पूजा कर रहा था। एक फैन ने भगवान की मूर्ति के पास सोनू सूद की तस्वीर रखी और उनकी पूजा करने लगा। 

विज्ञापन
Sonu Sood accept marriage Invitation of a bihari girl
सोनू सूद - फोटो : twitter@sonusood

ट्विटर पर फैन ने सोनू सूद को टैग करते हुए लिखा,' खामोश होकर नेक कर्म कीजिए। दुआ खुद ही बोल पड़ेगी। प्रणाम।' फैन के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सोनू सूद ने लिखा, 'मेरी जगह यहां नहीं, सिर्फ आपके दिलों में होनी चाहिए।' कोरोना महामारी के दौरान असहाय लोगों की मदद करके सोनू सूद ने देश और विदेश में काफी सुर्खियां बटोरी थीं।



पढ़ें: टैलेंट में भाई आयुष्मान खुराना से कम नहीं हैं अपारशक्ति, आमिर खान की इस फिल्म से हुए मशहूर
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed