सब्सक्राइब करें

Love Story: बिपाशा के साथ-साथ इस हसीना को भी डेट कर रहे थे जॉन, उस रात की एक गलती ने अलग कर दी दोनों की राहें

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Thu, 05 Jan 2023 12:25 PM IST
विज्ञापन
Love Story know about john abraham and bipasha basu love affair and breakup story
जॉन-बिपाशा - फोटो : amar ujala

प्यार दीवाना होता है...मस्ताना होता है, लेकिन हर बार प्यार मुकम्मल हो जाए ये जरूरी नहीं है। बॉलीवुड की गलियों में प्रेम कहानियां खूब सुनने को मिलती हैं। उनको देखकर ऐसा लगता है कि दोनों का रिश्ता दो जिस्म एक जान के लिए ही बना है, लेकिन कुछ साल के बाद दोनों अलग हो जाते हैं और वह प्रेम कहानी अधूरी रह जाती है। कुछ ऐसी ही कहानी है बिपाशा बसु और जॉन अब्राहम की। दोनों ने काफी साल तक एक दूसरे को डेट किया, लेकिन बाद में इनकी मोहब्बत अधूरी रह गई। तो चलिए जानते हैं कि आखिर क्या वजह थी जॉन और बिपाशा का साथ छूट गया और दोनों की राहें अलग हो गईं।

Trending Videos
Love Story know about john abraham and bipasha basu love affair and breakup story
जॉन-बिपाशा - फोटो : सोशल मीडिया
जॉन अब्राहम जितना अपनी फिल्मों और एक्शन को लेकर चर्चा में रहते हैं उतनी ही चर्चा उनकी निजी जिंदगी की भी रही है। जॉन वैसे तो बेहद शांत स्वभाव वाले शख्स हैं। जॉन के साथ बिपाशा की नजदीकियां फिल्म जिस्म के दौरान बढ़ी थीं। इसी के बाद से दोनों रिलेशनशिप में आ गए। हालांकि उन्होंने कभी भी अपने रिश्ते को दुनिया से छिपाकर नहीं रखा। अक्सर दोनों हाथ में बाथ डाले घूमते नजर आते थे। 

इसे भी पढ़ें- Urvashi-Rishabh: मीरा रौतेला ने नेटिजन्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, ऋषभ पंत के लिए दुआ करने पर हुई थीं ट्रोल

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Love Story know about john abraham and bipasha basu love affair and breakup story
जॉन-बिपाशा - फोटो : सोशल मीडिया

जॉन और बिपाशा एकसाथ करीब नौ साल तक रिलेशनशिप में रहे थे। इस बात का खुलासा बिपाशा बसु ने किया था। जॉन और बिपाशा साथ में काफी अच्छे लगते थे। सिर्फ फिल्मी पर्दे पर ही नहीं बल्कि पार्टीज और अवॉर्ड शोज में भी साथ नजर आते थे। दोनों की बॉन्डिंग देखकर ऐसा लगता था कि जल्द ही ये कपल शादी के बंधन मे बंध जाएगा, लेकिन अचानक से दोनों के ब्रेकअप की खबरें सामने आ गई और फैंस हैरान रह गए। दरअसल दोनों का रिश्ता जॉन की उस एक गलती की वजह से टूट गया। 

Love Story know about john abraham and bipasha basu love affair and breakup story
जॉन-बिपाशा - फोटो : सोशल मीडिया

 मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 2014 में जॉन अब्राहम ने नए साल के मौके पर फैंस को बधाई देते हुए एक ट्वीट किया। इस ट्वीट में उन्होंने लिखा- इस साल आप सबकी लाइफ में प्यार और बहुत सारी खुशियां आएं...लव जॉन और प्रिया अब्राहम। दरअसल, ये ट्वीट जॉन ने गलती से कर दिया था और इसमें उन्होंने अपनी एनआरआई गर्लफ्रेंड प्रिया रुंचाल का नाम लिखा था। इस ट्वीट को पढ़ने के बाद तो बिपाशा के पैरों तले जमीन खिसक गई थी। 

विज्ञापन
Love Story know about john abraham and bipasha basu love affair and breakup story
जॉन-बिपाशा - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्वीट को पढ़ने के बाद बिपाशा को पता चला कि जॉन उनके साथ प्रिया को भी डेट कर रहे हैं। उन्हें अहसास हुआ कि जॉन उन्हें धोखा दे रहे हैं। इसके बाद दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। इसके बाद जॉन ने प्रिया रुंचाल से  शादी कर ली थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed