फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शूटिंग के दौरान शुरू हुई थी इन सितारों की लव स्टोरी, गोल्डन कपल कहलाई ये मशहूर जोड़ी

Thu, 02 Apr 2020 05:59 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Thu, 02 Apr 2020 05:59 PM IST
विज्ञापन
Love Story of Ajay Devgn Kajol Anushka Virat Dilip Saira Sunil Nargis Geeta Shammi Ranveer Deepika
बॉलीवुड सितारों की लव स्टोरी - फोटो : रोहित झा, अमर उजाला

सिनेमा में अक्सर हम कई ऐसी प्रेम कहानियां देखते हैं जिसको देखकर दर्शक कहते हैं, 'ऐसा तो सिर्फ फिल्मों में ही होता है।' बड़े पर्दे पर हमने कई प्रेम कहानियों को देखा है जहां सितारों की जोड़ी एकदम सच लगने लगती है लेकिन ऐसी भी प्रेम कहानियां हैं जो बड़े पर्दे से निकलकर हकीकत बन जाती हैं। ऐसे में आज नजर डालते हैं उन कलाकारों पर जिनकी प्रेम कहानियां शूटिंग शेट से शुरू होकर शादी तक पहुंची। यानी आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड सितारों की असली लव स्टोरीज।

Love Story of Ajay Devgn Kajol Anushka Virat Dilip Saira Sunil Nargis Geeta Shammi Ranveer Deepika
अजय देवगन और काजोल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अजय देवगन और काजोल
लोगों ने इस जोड़ी के बारे में कहा था कि इनका रिश्ता टिक नहीं पाएगा। एक तरफ अजय शांत स्वाभाव वाले और शर्मीले तो दूसरी तरफ काजोल एकदम मुँहफट, पर 4 साल के लम्बे रिश्ते के बाद अजय और काजोल ने साल 1999 में शादी कर ली। कैमरे से शर्माने वाले अजय ने अपनी शादी में फोटोग्राफर भी नहीं बुलवाया और कुछ ही लोगों को निमंत्रण भेजा गया था।

Love Story of Ajay Devgn Kajol Anushka Virat Dilip Saira Sunil Nargis Geeta Shammi Ranveer Deepika
Virat Kohli Anushka Sharma - फोटो : Instagram

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली
विराट और अनुष्का किसी बॉलीवुड सेट पर नहीं बल्कि साल 2013 में एक टीवी ऐड कमर्शियल के सेट पर मिले थे। इसके बाद उनकी दोस्ती बढ़ती चली गयी। साल 2014 में जब विराट साउथ अफ्रीका से वापस आए तो मुंबई एयरपोर्ट पर अनुष्का ने अपनी कार उनके लिए भेजी। धीरे-धीरे ये लव स्टोरी सबके कानों तक पहुंची और दिसंबर 2017 में दोनों ने शादी कर ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Love Story of Ajay Devgn Kajol Anushka Virat Dilip Saira Sunil Nargis Geeta Shammi Ranveer Deepika
dilip kumar and saira bano

दिलीप कुमार और सायरा बानो
साल 1961 में जंगली फिल्म से सायरा ने अपनी फिल्मी करियर का आगाज किया और फिर इस बीच सायरा का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा जिसमें से एक नाम दिलीप कुमार भी था। पर किस्मत को तो कुछ और ही मंज़ूर था। उम्र में 20 साल का फर्क देखकर लोगों ने कहा कि ये रिश्ता नहीं चलेगा। दुनिया, बैराग और गोपी जैसे फिल्मो में साथ काम करने वाले ट्रेजेडी किंग दिलीप कुमार और सायरो बानो को उनकी माँ नसीम बानो ने मिलवाया था।बाली उम्र से दिलीप कुमार को चाहने वाली सायरा ने साल 1966 में 22 साल की उम्र में दिलीप कुमार से शादी की जब वो 44 साल के थे।

विज्ञापन
Love Story of Ajay Devgn Kajol Anushka Virat Dilip Saira Sunil Nargis Geeta Shammi Ranveer Deepika
sunil dutt and nargis

सुनील दत्त और नरगिस
नरगिस ने आरके प्रोडक्शंस के साथ एक के बाद एक फिल्म साइन की जिस वजह से नरगिस का नाम राज कपूर के साथ जुड़ने लगा। फिर आई मदर इंडिया, इस फिल्म के आते-आते तो कहानी ही बदल गई। यहाँ सेट्स पर हुआ एक हादसा जहाँ आग लगी और नरगिस वहां फंस गई। तब सुनील दत्त एक सुपरमैन की तरह आग में कूदे अपनी नरगिस को बचाने के लिए। फिर क्या था यहीं से उनकी प्रेम कहानी शुरू हो गयी और साल 1958 में उन्होंने शादी कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed