फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Khushi Kapoor: अपने लुक में बदलाव पर खुशी कपूर ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं- मेरा बहुत मजाक उड़ाया गया और फिर...

Wed, 05 Feb 2025 03:33 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 05 Feb 2025 03:33 PM IST
सार

Khushi Kapoor: दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और निर्माता बोनी कपूर की छोटी बिटिया खुशी कपूर फिल्म 'लवायापा' में नजर आएंगी। हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म को लेकर बात कीं।

विज्ञापन
Loveyapa actor Khushi Kapoor talks about struggles with self esteem being teased for appearance as young girl
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

ओटीटी के बाद खुशी कपूर अब बड़े परदे पर डेब्यू करने जा रही हैं। वे फिल्म 'लवयापा' में नजर आएंगी। इसमें वह आमिर खान के बेटे जुनैद खान के साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगी। खुशी कपूर का कहना है कि इंडस्ट्री में उनके लुक्स का काफी मजाक बनाया गया। इससे उनके आत्मविश्वास को ठेस पहुंची। अभिनेत्री का इस पर दुख छलका है।

Loveyapa actor Khushi Kapoor talks about struggles with self esteem being teased for appearance as young girl
जान्हवी कपूर-खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम-@jhanvi_kapoor_official

बचपन से जज कर रहे हैं लोग
खुशी कपूर के लुक की तुलना शुरुआत से उनकी बहन जान्हवी कपूर और मां श्रीदेवी से होती रही। खुशी का कहना है कि मैं अपने भाई-बहनों की तरह नहीं दिखती, इसलिए मेरे लुक्स को लेकर लोगों ने मुझे खूब जज किया। मेरा मजाक उड़ाया गया। अभिनेत्री का कहना है कि मां, दीदी और अन्य लोगों से तुलना के चलते वह बचपन में काफी आहत हुईं। अब जब उनके लुक्स में बदलाव हुए हैं, तब भी लोग उन्हें जज करते हैं।

Loveyapa actor Khushi Kapoor talks about struggles with self esteem being teased for appearance as young girl
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@khushikapoor

बोलीं- लोगों की टिप्पणियों का बचपन में असर पड़ा
खुशी कपूर ने अपनी शक्ल-सूरत पर लोगों की टिप्पणी और इससे पहुंचने वाले दुख पर खुलकर बात की। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में खुशी ने कहा कि वे अपनी मां और बहन की तरह नहीं दिखतीं। खुशी कपूर ने कहा, बचपन में उन्हें अपने लुक्स को लेकर लोगों ने खूब जज किया। उनका बहुत मजाक उड़ा, जिसका उन पर काफी असर हुआ। खुशी ने कहा, 'मैं अपनी मां और दीदी जैसी नहीं दिखती थी, सिर्फ इसलिए मुझे चिढ़ाया गया। बचपन में इस तुलना का मुझ पर गहरा असर हुआ'।

विज्ञापन
विज्ञापन
Loveyapa actor Khushi Kapoor talks about struggles with self esteem being teased for appearance as young girl
खुशी कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम

अब नहीं पड़ता कोई फर्क
उन्होंने आगे कहा कि स्किनकेयर और फिलर्स सहित अन्य चीजों को उन्होंने कभी नेगेटिव तरीके से नहीं देखा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि निजी देखभाल जांच का विषय नहीं होना चाहिए। लोग अक्सर दूसरों की आलोचना आसानी से कर देते हैं। खुशी के मुताबिक, 'ईमानदारी बहुत जरूरी है। किसी की पसंद चाहे जो भी हो, लोगों की हमेशा एक राय होगी। बचपन में किसी के रंग-रूप पर टिप्पणी करने की बात हो या बाद में उस इंसान ने खुद को बदल लिया हो तब की बात हो। खुशी ने कहा कि वे अब इन बातों से आगे बढ़ गई हैं। यही सीखा है कि दूसरों की परवाह किए बिना वही करना चाहिए, जिसमें खुद खुशी मिले।

यह खबर भी पढ़ें:
Pushpalata: तमिल फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, अभिनेत्री पुष्पालता का 87 साल की उम्र में निधन

विज्ञापन
Loveyapa actor Khushi Kapoor talks about struggles with self esteem being teased for appearance as young girl
लवयापा - फोटो : इंस्टाग्राम- @khushikapoor

कब रिलीज होगी 'लवयापा'?
फिल्म 'लवयापा' 07 फरवरी 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। अद्वैत चंदन के निर्देशन में बनी इस फिल्म में खुशी के साथ जुनैद नजर आएंगे। यह फिल्म आज की पीढ़ी के रिश्तों और प्यार की कहानी के ईर्द-गिर्द घूमती है। मोबाइल और तकनीक ने रिश्तों को किस कदर प्रभावित किया है। आशुतोष राणा भी फिल्म का अहम हिस्सा है। खुशी और जुनैद दोनों की ही ये सिनेमाघरों में पहली फिल्म है। इसके बाद खुशी फिल्म 'नादानियां' में नजर आएंगी, जो ओटीटी पर रिलीज होगी।

यह खबर भी पढ़ें:
Ed Sheeran: चेन्नई कॉन्सर्ट से पहले एड शीरन ने की ए.आर रहमान से मुलाकात, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed