फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्स गर्लफ्रेंड के करीब आ गए थे सलमान, एक झटके में हुए अलग, वजह कहीं ये तो नहीं?

Mon, 16 Oct 2017 09:25 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Mon, 16 Oct 2017 09:25 AM IST
सार

-is-behind-dispute

विज्ञापन
Lulia vantur is behind Salman Sangeeta dispute ?
सलमान खान संगीता बिजलानी
सलमान खान और संगीता बिजलानी की चर्चित दोस्ती टूट गई है। कभी संगीता सलमान की गर्लफ्रेंड थीं। फिर उन्होंने क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से शादी की। अजहर से अलग होने के बाद संगीता फिर सलमान के नजदीक आईं और दोनों दोस्त बन गए। मगर इंडस्ट्री में हो रही चर्चाओं की मानें तो सलमान की जिंदगी में रोमानियाई सुंदरी यूलिया वेंतूर के आने के बाद संगीता इस खान सितारे और इसके परिवार से दूर हो गई हैं।
Lulia vantur is behind Salman Sangeeta dispute ?
salman khan iulia vantur - फोटो : Yogen Shah/BollywoodLife.com
यूलिया और संगीता के बीच हुए एक झगड़े ने पूरा परिदृश्य बदल दिया है। एक समय संगीता खान परिवार के हर कार्यक्त्रस्म में घरेलू सदस्य की तरह रहती थीं मगर नवंबर 2016 के बाद संगीता-सलमान साथ नहीं दिखे। इस बीच सलमान की होम प्रोडक्शन फिल्म ट्यूबलाइट के स्पेशल शो हुए, सलमान की बहन अर्पिता द्वारा गणपति महोत्सव का आयोजन हुआ, सलमान ने ईद पार्टी रखी, अरबाज खान के 50वें जन्मदिन का जोरदार जश्न मना। कहीं संगीता नजर नहीं आईं।
Lulia vantur is behind Salman Sangeeta dispute ?
सलमान खान संगीता बिजलानी
सोशल मीडिया में भी संगीता अब खान परिवार के लोगों को फॉलो नहीं कर रही हैं। वहां भी उन्होंने सबसे दोस्ती खत्म कर ली। खान परिवार के लोग भी सोशल मीडिया में संगीता को फॉलो नहीं कर रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Lulia vantur is behind Salman Sangeeta dispute ?
कैटरीना कैफ
कैटरीना आ रहीं करीब?
सलमान-कैटरीना की करीबी बॉलीवुड गलियारों में चर्चा का विषय बन रही है। रणबीर से दूर होने के बाद पूर्व बॉयफ्रेंड सलमान के पास पहुंचीं कैटरीना उनके साथ फिल्म टाइगर जिंदा है में काम कर रही हैं। इन दिनों कैटरीना फिर से सलमान की सलाह से करिअर बढ़ा रही हैं। सूत्र बताते हैं कि सलमान के साथ कैटरीना की पुरानी ट्यूनिंग लौट आई है। नतीजा यह कि जब सलमान को पता चला कि टाइगर जिंदा है में कैटरीना का रोल छोटा है, तो उन्होंने डायरेक्टर अली अब्बास जफर से कह कर उसे बढ़वाया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed