फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कंगना से कन्नी काटने लगे सितारे, ये हो गया हाल

Mon, 16 Oct 2017 08:04 AM IST
टीम डिजिटल
टीम डिजिटल Updated Mon, 16 Oct 2017 08:04 AM IST
विज्ञापन
Kangana Ranaut is sidelines from B-town parties?
kangana ranaut
कंगना रनौत इंडस्ट्री में अकेली पड़ती जा रही हैं। फिल्मी पार्टियों में उन्हें बुलावे कम हो गए हैं और जहां बुलाई जाती हैं, वहां दूसरे सितारे उनसे दूर ही रहते हैं। दिवाली बॉलीवुड में पार्टियों का खास मौसम है। सबकी नजरें इस पर हैं कि कौन कंगना को बुलाएगा, कौन नहीं...
Kangana Ranaut is sidelines from B-town parties?
hritik and kangana
कंगना रनौत ने बॉलीवुड में भले ही स्टारडम की ऊंचाई छू ली हो मगर ऋतिक रोशन के साथ विवाद जरूरत से ज्यादा बढ़ने की वजह से अंतत: बड़े सितारे इस क्वीन से कन्नी काटने लगे हैं। बॉलीवुड में दिवाली की पार्टियों का मौसम आ गया है और कंगना ज्यादातर पार्टियों से गायब हैं। अन्य हाई प्रोफाइल पार्टियों में अगर कंगना जा भी रही हैं तो फिल्मी लोग उनसे मिलने के बजाय दूरी बना रहे हैं। हाल में अंबानी परिवार की एक पार्टी से आई खबरें बता रही हैं कि कंगना सितारों की भीड़ में अलग-थलग पड़ रही हैं। जानें, किस विवाद में पड़ी हैं कंगना...
 
Kangana Ranaut is sidelines from B-town parties?
Kangana Ranaut
लंबी खामोशी के बाद कुछ दिनों पहले कंगना के आरोपों के विरुद्ध ऋतिक ने अपनी चुप्पी तोड़ी तो फरहान अख्तर और ट्विंकल खन्ना जैसे सेलेब्रिटियों ने उनके पक्ष में बयान दिए। सैफ अली खान के खिलाफ कंगना खुला पत्र लिख कर पहले ही मोर्चा खोल चुकी हैं, जबकि सैफ-करीना के घर की पार्टियों में वह कभी मेहमान रहा करती थीं। शाहिद कपूर से उनका मतभेद जगजाहिर है। करन जौहर से नेपोटिज्म यानी परिवारवाद पर कंगना ने खुली जंग छेड़ रखी है। ऋतिक को लिखे कंगना के कथित ई-मेल में रणबीर कपूर, दीपिका पादुकोण और सलमान खान के नाम भी उन्हें बदनाम करने के अंदाज में आए। इससे पहले डिनो मोरिया की एक पार्टी में कंगना को नहीं बुलाने की बात पार्टी गलियारों की सुर्खियां बनी। जबकि पिछले साल डिनो की पार्टी में कंगना खास मेहमान की तरह थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Kangana Ranaut is sidelines from B-town parties?
Kangana Ranaut
मुंबई में बीते सप्ताहांत में आयोजित अंबानी परिवार की पार्टी की खबरों की मानें तो करन और कंगना पास-पास खड़े नीता अंबानी को हैलो कहने के लिए इंतजार कर रहे थे। जब नीता उनसे मिलने आईं तो करन ने कुछ देर उनसे बात की और तब तक कंगना दूरी बनाए रहीं। करन ने कंगना को पूरी तरह नजरअंदाज किया। सूत्रों के अनुसार पार्टी में रणबीर कपूर भी थे। उन्होंने कंगना को देखने के बाद दूरी बनाए रखी। न कंगना से हैलो कहा और न करीब ही गए। सूत्र बताते हैं कि रणबीर सारा समय पार्टी में करन जौहर और उनके यंग दोस्तों के साथ खड़े रहे। जबकि कंगना एक कम स्टारडम वाले ग्रुप के साथ थीं। बाद में वह डायरेक्टर रोहित धवन के साथ पार्टी से निकली दिखीं।
 
विज्ञापन
Kangana Ranaut is sidelines from B-town parties?
kangana
उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों ऋतिक को कंगना के लिखे एक कथित ई-मेल सामने आया कि कंगना ने रणबीर से कहा था कि वह दीपिका को छोड़ कर उनके साथ संबंध बनाएं। रणबीर ठोस रिलेशनशिप चाहते थे। तब कंगना ने उनसे कहा कि वह पहले से किसी के प्यार में हैं। रणबीर इस विवाद में अपना नाम सामने आने से बेहद नाराज हैं। एक अन्य कथित ई-मेल में कंगना ने ऋतिक को लिखा कि कुछ दिनों पहले जब सलमान ने मुझे बजरंगी भाईजान ऑफर की और मैंने ठुकरा दी तो उन्होंने मुझे गालियां दीं। एक समय कंगना सलमान के घर होने वाली पार्टियों का हिस्सा रही हैं। सलमान के परिवार में दीवाली पार्टी शुरू हो चुकी है और इस बार कंगना कहीं नजर नहीं आईं।
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed