{"_id":"59e3342d4f1c1bd9538b7834","slug":"manisha-koirala-and-rahul-mittra-awarded-at-the-first-polish-indian-film-festival","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मनीषा कोईराला-राहुल मित्रा यूरोप में सम्मानित, मिला इंडो-पोलिश फिल्म अवॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मनीषा कोईराला-राहुल मित्रा यूरोप में सम्मानित, मिला इंडो-पोलिश फिल्म अवॉर्ड
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 16 Oct 2017 08:00 AM IST
विज्ञापन
मनीषा कोईराला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड एक्ट्रेस मनीषा कोईराला और वेव सिनेमा के सीईओ राहुल मित्रा को यूरोप में सम्मानित किया गया है। दोनों को पोलैंड में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जानें, किसने दिया ये सम्मान...
मनीषा कोईराला
मनीषा कोईराला और राहुल मित्रा को वारशॉ(पोलैंड) के प्रतिष्ठित 'किनोतेका थिएटर' में शानदार रेड कारपेट समारोह के साथ सम्मानित किया गया। यहां पहली बार भारतीय फिल्म महोत्सव आयोजित किया गया। इस फिल्मोत्सव में भारतीय फिल्म उद्योग के प्रमुख प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। इनकी अगुवाई पुरस्कार विजेता फिल्म निर्माता और वेव सिनेमा के सीईओ राहुल मित्रा ने की।
मनीषा कोईराला
राहुल मित्रा के साथ संजय दत्त भी पहुंचे थे, जो बीकानेर में 'साहब, बीवी और गैंगस्टर 3' की शूटिंग के बाद वहां पहुंचे थे। इस कार्यक्रम का संयुक्त आयोजन राहुल बाली और आर.सी. दलाल ने किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मनीषा कोईराला
इस फिल्मोत्सव में भारत की तीन राज्यों-महाराष्ट्र, गुजरात और असम की फिल्मों के साथ बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'सरकार 3' की स्क्रीनिंग की गई। महोत्सव में पोलैंड और डायस्पोरा दर्शकों को कुल सात फिल्मों के पैकेज ने भारत के क्षेत्रीय फिल्म उद्योग में विशाल प्रतिभा की झलक दिखाई। फिल्मोत्सव में '1942 - ए लव स्टोरी' फेम की मोहक अभिनेत्री मनीषा कोईराला विशेष अतिथि थीं।
विज्ञापन
मनीषा कोईराला
महोत्सव में मनीषा कोईराला के साथ राहुल मित्रा को भारतीय सिनेमा में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया, जिन्हें 'साहब, बीवी और गैंगस्टर' सीरीज, 'बुलेट राजा', 'रिवॉल्वर रानी', 'सरकार 3' जैसी कई फिल्में बनाने के लिए जाना जाता है।