{"_id":"6861552abd0eb8cf62092963","slug":"maa-movie-day-3-box-office-collection-kajol-ronit-roy-indraneil-sengupta-kherin-sharma-film-earning-on-sunday-2025-06-29","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Movie Box Office : क्या काजोल की फिल्म 'मां' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा? जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maa Movie Box Office : क्या काजोल की फिल्म 'मां' को मिला रविवार की छुट्टी का फायदा? जानिए तीसरे दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:03 PM IST
सार
Maa Movie Day 3 Box Office Collection: फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में लगी हुई है। यह फिल्म शुक्रवार 27 जून को रिलीज हुई। जानते हैं आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?
विज्ञापन
1 of 5
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल अभिनीत फिल्म 'मां' सिनेमाघरों में लगी हुई है। बॉ शुक्रवार को रिलीज हुई फिल्म ने कमाई के मामले में सुस्त शुरुआत की। दूसरे दिन कलेक्शन में कुछ इजाफा दर्ज हुआ। आज रविवार की छुट्टी का फिल्म को कितना फायदा मिला है? जानिए
Trending Videos
2 of 5
फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
आज तीसरे दिन किया कितना कलेक्शन?
काजोल की मूवी 'मां' ने ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कल शनिवार को दूसरे दिन कारोबार में कुछ इजाफा दर्ज हुआ और कलेक्शन रहा 6 करोड़ रुपये। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक आज रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 5.92 करोड़ रुपये कमाए हैं। अंतिम आंकड़े आने तक इसमें और बढ़त दर्ज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
बजट के हिसाब से औसत प्रदर्शन
फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 16.57 करोड़ रुपये हो गया है। इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के हिसाब से अब तक का कलेक्शन देखें तो यह बहुत करिश्माई नहीं है। शुरुआती तीन दिन फिल्म ने औसत प्रदर्शन किया है। फिल्म का असली संघर्ष सोमवार से शुरू होगा। देखना दिलचस्प होगा कि कल मंडे टेस्ट में यह कैसा प्रदर्शन करती है।
4 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
'कन्नप्पा' और 'सितारे जमीन पर' से मिली टक्कर
फिल्म 'मां' सुपरनेचुरल हॉरर जॉनर की फिल्म है। क्रिटिक्स से इसे अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। दर्शकों ने भी फिल्म को सराहा है। मगर, कमाई के मामले में यह सुस्त चाल चल रही है। बॉक्स ऑफिस पर इसका मुकाबला विष्णु मांचू, प्रभास और अक्षय कुमार की फिल्म 'कन्नप्पा' से हुआ है। इसके अलावा आमिर की फिल्म 'सितारे जमीन पर' पहले से शानदार प्रदर्शन कर रही है। ऐसे में फिल्म 'मां' के सामने ये दोनों फिल्में चुनौती हैं।
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस
- फोटो : वीडियो ग्रैब
क्या है फिल्म की कहानी
‘मां’ फिल्म की कहानी की बात की जाए तो इसमें एक मां अपनी बेटी को शैतानी ताकतों से बचाती है। फिल्म के निर्देशक विशाल फूरिया हैं। वह हॉरर फिल्म बनाने के लिए जाने जाते हैं। काजोल की फिल्म ‘मां’ में हॉरर, थ्रिलर की भरपूर डोज है। काजोल के अलावा इस फिल्म में रोनित रॉय, इंद्रनील सेनगुप्ता, जितिन गुलाटी, खेरिन शर्मा, गोपाल सिंह और विभा रानी जैसे एक्टर्स मौजूद हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X