{"_id":"68640ed40827fe103206799b","slug":"maa-movie-day-5-box-office-collection-kajol-ronit-roy-indraneil-sengupta-kherin-sharma-jitin-gulati-film-2025-07-01","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Maa Movie Day 5 Box Office: 'कन्नप्पा' और 'सितारे जमीन पर' के बीच दमक उठी 'मां', जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Maa Movie Day 5 Box Office: 'कन्नप्पा' और 'सितारे जमीन पर' के बीच दमक उठी 'मां', जानिए पांचवें दिन का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 01 Jul 2025 10:24 PM IST
सार
Maa Movie Day 5 box Office Collection: फिल्म 'मां' की रिलीज को आज मंगलवार को पांच दिन पूरे हो गए हैं। सुस्त गति से ही सही, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पकड़ बनाए हुए है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
काजोल अभिनीत फिल्म मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इन दिनों आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' जबर्दस्त तरीके से तारीफें बटोर रही है। फिर 'मां' फिल्म के साथ अक्षय कुमार, विष्णु मांचू और प्रभास की 'कन्नप्पा' रिलीज हुई। ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर टिके रहना इसके लिए आसान नहीं। मगर, इन चुनौतियों के बीच भी फिल्म की पकड़ बरकरार है। जानते हैं आज का कलेक्शन
2 of 5
फिल्म 'मां'
- फोटो : इंस्टाग्राम
सोमवार से कमाई में गिरावट दर्ज
काजोल की फिल्म 'मां' ने ओपनिंग डे पर 4.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। फिर दूसरे और तीसरे दिन- शनिवार और रविवार को इसकी कमाई में इजाफा दर्ज हुआ। दूसरे दिन छह करोड़ और तीसरे दिन सात करोड़ रुपये कलेक्शन रहा। मगर, चौथे दिन सोमवार को कमाई में भारी गिरावट दर्ज हुई।
3 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
कितनी रही पांचवें दिन की कमाई?
कल सोमवार को इस फिल्म ने 2.5 करोड़ रुपये की कमाई की। आज मंगलवार को पांचवें दिन कलेक्शन में मामूली बढ़त दर्ज हुई है। खबर लिखे जाने तक प्राप्त आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'मां' ने आज पांचवें दिन 2.6 करोड़ रुपये कमाए हैं। इसी के साथ फिल्म का टोटल नेट कलेक्शन 22.75 करोड़ रुपये हो गया है।
काजोल की फिल्म मां का बॉक्स ऑफिस
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुस्त गति से चल रही फिल्म
इस फिल्म का बजट 50-60 करोड़ रुपये के बीच बताया जा रहा है। इस हिसाब से इसका कलेक्शन काफी सुस्त है। मगर, सिनेमाघरों में जिन फिल्मों से इसका मुकाबला है, उनके सामने यह मजबूती से टिकी है, यह कम बड़ी बात नहीं। दूसरा वीकडेज में फिल्म की कमाई पर असर पड़ता है। वीकएंड आते-आते संभव है कि इसका कलेक्शन फिर रफ्तार पकड़े।
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म मां
- फोटो : इंस्टाग्राम@kajol
काजोल की पहली हॉरर फिल्म
फिल्म ‘मां’ एक हॉरर ड्रामा फिल्म है। इसका निर्देशन विशाल फूरिया ने किया हैं। यह फिल्म हॉरर शैली में काजोल की पहली फिल्म है। यह शैतान के ब्रह्मांड की अगली कड़ी है और इसमें दिखाया गया है कि कैसे एक मां अलौकिक शक्तियों से अपने बच्ची को बचाने की कोशिश करती है। फिल्म को अजय देवगन, ज्योति देशपांडे, जियो स्टूडियो द्वारा निर्मित और कुमार मंगत पाठक द्वारा सह-निर्मित किया गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।