फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Movies: बोल्ड कंटेंट के बावजूद दिल छू लेगी इन फिल्मों की कहानी, पांचवें नंबर वाली तो पक्का नहीं देखी होगी...

Wed, 29 Jun 2022 10:00 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 29 Jun 2022 10:00 PM IST
विज्ञापन
Maachis to Matrubhoomi A Nation Without Women aastha Bollywood A Rated Movies You Should Watch for their stories
मातृभूमिः नेशन विदाउट वुमन, बैंडिट क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड में कई मुद्दों पर फिल्में बनाई जाती हैं, जो मनोरंजन करने के साथ ही कई बार कुछ सिखा भी जाती है। कई बार फिल्मों के मुद्दे इस तरह के होते हैं, उन्हें हर उम्र के दर्शकों को नहीं दिखाया जा सकता है। ऐसे में सेंसर बोर्ड से फिल्मों को उनके कंटेंट के आधार पर सर्टिफिकेट दिए जाते हैं। बॉलीवुड में ऐसी कई ए रेटिंग वाली फिल्में हैं, जो अपने बोल्ड सीन्स या फिर उनके कंटेंट के चलते कम लोगों ने देखी होंगी। लेकिन उनकी कहानी बढ़िया है और वह ऐसे मुद्दों पर बनी हैं, जिसकी जानकारी सबको होनी चाहिए। ऐसे में एक बार आपको ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए। तो चलिए बताते हैं आपको ऐसी ही फिल्मों की लिस्ट….

Maachis to Matrubhoomi A Nation Without Women aastha Bollywood A Rated Movies You Should Watch for their stories
अस्तित्व - फोटो : सोशल मीडिया

अस्तित्व
2000 में आई महेश मांजरेकर की फिल्म अस्तित्व एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर आधारित एक कहानी है। इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म की कहानी एक महिला पर आधारित है, जिसका पति काम के सिलसिले में बाहर जाता है और अकेलेपन के चलते उसका एक दूसरे युवक से अफेयर हो जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते को दिखाती यह कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है।

Maachis to Matrubhoomi A Nation Without Women aastha Bollywood A Rated Movies You Should Watch for their stories
चांदनी बार - फोटो : सोशल मीडिया

चांदनी बार
2001 में रिलीज हुई मधुर भंडारकर की फिल्म 'चांदनी बार' मुंबई के डांस बार की डांसर की कहानी है। कहानी एक ऐसी लड़की पर आधारित थी, जिसे जबरदस्ती डांस बार में काम कराया जाता है और वह अपने बच्चों का पालन पोषण करने के लिए इसी काम को करने लगती है। इस फिल्म में तब्बू ने मुख्य किरदार निभाया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम पर देख सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maachis to Matrubhoomi A Nation Without Women aastha Bollywood A Rated Movies You Should Watch for their stories
चमेली - फोटो : सोशल मीडिया

चमेली
सुधीर मिश्रा और अनंत बलानी द्वारा निर्देशित यह फिल्म 2003 में आई थी। इस फिल्म में करीना कपूर और राहुल बोस ने मुख्य भूमिका निभाई थी। इस फिल्म की कहानी एक बैंकर और प्रोस्टिट्यूट की है, जो बारिश में फंस जाते हैं। पूरी कहानी एक रात पर आधारित है, जिसमें बैंकर बाद में करीना से दोस्ती का हाथ बढ़ाता है। यह फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।
 

विज्ञापन
Maachis to Matrubhoomi A Nation Without Women aastha Bollywood A Rated Movies You Should Watch for their stories
बैंडिट क्वीन - फोटो : सोशल मीडिया

बैंडिट क्वीन
बैंडिट क्वीन फूलन देवी के जीवन पर आधारित फिल्म है। इसमें ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है, जिसकी कई लोगों ने आबरू लूटी और वह बदला लेने के लिए डकैत बन गई। इस फिल्म को यूं तो इसके बोल्ड सीन्स की वजह से बैन कर दिया गया था, लेकिन फिल्म की कहानी देखने लायक है। यह फिल्म यूट्यूब पर उपलब्ध है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed