फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कास्टिंग काउच पर अभिनेत्री का खुलासा, 'रेप सीन का ऑडिशन करना चाहता था निर्देशक'

Wed, 13 Nov 2019 06:52 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Avinash Pal Updated Wed, 13 Nov 2019 06:52 PM IST
विज्ञापन
Maanvi Gagroo reveals incident when she ran out from rape Scene Audition in a Sleazy Office
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेत्री मानवी गगरू आखिरी बार सनी सिंह स्टारर फिल्म उजड़ा चमन में नजर आईं थी। फिल्मों के अलावा मानवी कई वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। हाल ही में मानवी ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती अनुभव को लेकर खुलासा किया है। मानवी का बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Maanvi Gagroo reveals incident when she ran out from rape Scene Audition in a Sleazy Office
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल मानवी ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कास्टिंग काउच को लेकर बातचीत की। इंटरव्यू में मानवी ने उस वक्त के बारे में बात की जब वो इंडस्ट्री में नई नई आईं थीं। मानवी ने कहा, 'मुझे याद है, मैं उस ऑडिशन से भागी थी। एक डायरेक्टर ने मुझे बगल के कमरे में बैठे दो आदमियों के साथ रेप सीन करने के लिए कहा था।'

Maanvi Gagroo reveals incident when she ran out from rape Scene Audition in a Sleazy Office
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

मानवी ने बातचीत में आगे कहा, 'वो चाहता था कि मैं वो सीन करके दिखाऊं। जिसे वो लोग ऑफिस कह रहे थे, वो एक गंदा सा कमरा था. और उसमें एक बिस्तर भी लगा था।' वैसे इसके अलावा भी मानवी पहले भी कास्टिंग काउच पर बात कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Maanvi Gagroo reveals incident when she ran out from rape Scene Audition in a Sleazy Office
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

इससे पहले भी एक इंटरव्यू में मानवी ने एक किस्सा रिवील करते हुए बताया था जब एक आदमी ने उन्हें गंदे गंदे मैसेज करना शुरू कर दिया था। मानवी ने बताया था, 'मैं एक शख्स से काम को लेकर बात कर रही थी लेकिन उस शख्स ने मुझे मैसेज करके कहा- अरे तुम कपड़ों में इतनी गोरी लगती हो, तो बिना कपड़ों के कैसी दिखोगी? मैंने उस शख्स को तत्काल ही ब्लॉक कर दिया।'

विज्ञापन
Maanvi Gagroo reveals incident when she ran out from rape Scene Audition in a Sleazy Office
मानवी गगरू - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि मानवी ने 2007 में शो 'धूम मचाओ धूम' से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके अलावा वो 'टीवीएफ ट्रिपलिंग' और 'फोर मोर शॉट्स' जैसी वेब सीरीज में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं मानवी की अगली फिल्म शुभ मंगल ज्यादा सावधान है। फिल्म में आयुष्मान खुराना, जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, सुनीता राजवर और गजराज राव भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे।

पढ़ें: PM मोदी को धमकाने वाली पाकिस्तानी सिंगर के समर्थन में आई ये मॉडल, शेयर किए न्यूड फोटोज

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed