{"_id":"5eb7c1a28ebc3e904914aaa9","slug":"mac-mohan-death-anniversary-lesser-known-facts-about-mac-mohan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रंगमंच देख क्रिकेट खेलना भूल गए थे मैक मोहन, 10 साल पहले इस गंभीर बीमारी से हुई थी मौत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रंगमंच देख क्रिकेट खेलना भूल गए थे मैक मोहन, 10 साल पहले इस गंभीर बीमारी से हुई थी मौत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sun, 10 May 2020 02:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शोले में सांभा का किरदार निभाने वाले मैक मोहन का 10 मई 2010 को निधन हो गया था। उन्हें कैंसर था और लंबे समय के इलाज के बाद उनकी जान चली गई थी। आज उनकी पुण्यतिथि है। मैक मोहन के पिता भारत में ब्रिटिश आर्मी में कर्नल थे। साल 1940 में उनके पिता का ट्रांसफर कराची से लखनऊ हो गया। उन्होंने अपनी पढ़ाई लखनऊ में ही की। मैक मोहन को बचपन से क्रिकेट का शौक था और वो क्रिकेटर बनना चाहते थे।
2 of 5
मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन ने उत्तर प्रदेश की क्रिकेट टीम के लिए भी खेला था। फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्होंने तय कर लिया कि अब उन्हें क्रिकेटर बनना ही है। उन दिनों क्रिकेट की अच्छी ट्रेनिंग सिर्फ मुंबई में दी जाती थी, जिसके बाद वह साल 1952 में मुंबई आ गए लेकिन मुंबई आने के बाद जब उन्होंने रंगमंच देखा तो एक्टिंग में उनकी रुचि पैदा हुई।
3 of 5
मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
मशहूर गीतकार की पत्नी शौकत कैफी को एक नाटक के लिए दुबले-पतले शख्स की जरूरत थी। मैक मोहन के किसी दोस्त ने उन्हें इसके बारे में बताया। उन्हें पैसों की जरूरत थी लिहाजा सिर्फ थोड़े-बहुत पैसे कमाने के लिए उन्होंने शौकत कैफी से नाटक में काम मांगने के लिए मुलाकात की और यहीं से मैक मोहन का एक्टिंग करियर शुरू हो गया। उन्होंने अपने दौर के सभी बड़े एक्टर्स के साथ काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
बताया जाता है जब मैक मोहन फिल्म अतिथि तुम कब जाओगे की शूटिंग कर रहे थे तो उनकी तबीयत खराब हुई। मैक मोहन को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। 71 साल के मैक को लंग कैंसर हुआ था। इसके बाद उनका लंबा इलाज चला लेकिन उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई। एक साल बाद ही 10 मई 2010 को मैक मोहन ने दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
मैक मोहन
- फोटो : सोशल मीडिया
मैक मोहन ने 'हकीकत' से 1964 में फिल्मी सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने करीब 200 हिंदी फिल्मों में काम किया था। उनके खाते में सुपरहिट फिल्म शोले के अलावा रफू चक्कर, कर्ज, डॉन, खून-पसीना जैसी फिल्में हैं। उन्होंने फिल्मी दुनिया में करीब 46 साल तक काम किया था। सभी फिल्मों में उनके विलेन के किरदार ने फैंस को खूब आकर्षित किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।