{"_id":"5eb7c2876cb89a2b054cd9ff","slug":"mothers-day-2020-taapsee-pannu-shared-special-note-for-her-mother","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खास मौके पर तापसी ने किया अपनी मां को याद, खास कैप्शन लिखकर बताई अपनी परवरिश की सच्चाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस खास मौके पर तापसी ने किया अपनी मां को याद, खास कैप्शन लिखकर बताई अपनी परवरिश की सच्चाई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: anand anand
Updated Sun, 10 May 2020 02:30 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा के सभी कलाकार इस मातृ दिवस को खूब जोर शोर से मना रहे हैं। कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते कई कलाकार अपने घरों में रहकर ही अपनी मां के साथ वक्त व्यतीत कर रहे हैं। जो अपनी मांओं से दूर हैं वह पुरानी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करके इस खास दिन पर अपनी मां को याद कर रहे हैं। उन कलाकारों में से एक अभिनेत्री तापसी पन्नू भी हैं।
2 of 5
तापसी पन्नू की मां
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
तापसी पन्नू इस वक्त अपनी बहन शगुन के साथ मुंबई में रह रही हैं, जबकि उनके माता-पिता दिल्ली में हैं। तापसी सिनेमा में अपनी कामयाबी का श्रेय अपनी मां को देती हैं। उन्होंने मातृ दिवस के इस खास मौके पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मां की एक पुरानी तस्वीर साझा की है।
3 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
इसमें उन्होंने लिखा, 'यह हैं वह जहां से मुझे यह सब मिला।' यह फोटो और उसका कैप्शन दोनों मां और बेटी के बीच के बढ़िया तालमेल को दर्शाता है। तापसी कुछ दिनों से अपने माता पिता को लेकर चिंतित भी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा कि वह भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव की वजह से अपने माता-पिता को लेकर बहुत चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
उन्हें एक बात की खुशी भी है कि वह दिल्ली के हॉटस्पॉट इलाके से काफी दूर हैं फिर भी उन्हें सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उनकी उम्र 60 वर्ष से ऊपर है। तापसी पन्नू सोशल मीडिया पर बहुत सक्रिय रहती हैं।
विज्ञापन
5 of 5
तापसी पन्नू
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई टीम
वह अपने प्रशंसकों के साथ अपनी पुरानी यादें तो साझा करती ही हैं, साथ ही वह देश में चल रहे तत्कालीन सभी मुद्दों पर अपनी राय भी बेबाकी से रखती हैं। तापसी हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह आने वाले समय में रश्मि रॉकेट, शाबाश मिट्ठू, हसीन दिलरूबा और लूप लपेटा जैसी फिल्मों में नजर आएंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।