फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

10 दिन पहले ही जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में बधाई दे रहे साउथ स्टार्स, #NTRBirthdayCDP हो रहा ट्रेंड

Sun, 10 May 2020 02:05 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 10 May 2020 02:05 PM IST
विज्ञापन
Rana Daggubati, Kajal Aggarwal Wishes Jr NTR Birthday In A Special Way
काजल अग्रवाल, जूनियर एनटीआर, राणा दग्गुबाती - फोटो : ट्विटर

साउथ सुपरस्टार जूनियर एनटीआर (Jr NTR) 20 मई को अपना जन्मदिन मनाएंगे लेकिन उनके फैंस के बीच अभी से उनके जन्मदिन की खुशी है। उनके प्रशंसकों ने पहले से ही एक आम डीपी (डिसप्ले पिक्चर) के साथ सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर #NTRBirthdayCDP ट्रेंडिंग में बना हुआ है।

Rana Daggubati, Kajal Aggarwal Wishes Jr NTR Birthday In A Special Way
राणा दग्गुबाती - फोटो : इंस्टाग्राम

इस हैशटैग के साथ साउथ स्टार्स भी जूनियर एनटीआर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। जूनियर एनटीआर का एक पोस्टर जारी करते हुए राणा दग्गुबाती ने लिखा, "NANDAMURI TARAKAARARAO के नाम पर। #NTRBirthdayCDP। इस तस्वीर में जूनियर एनटीआर की सभी फिल्मों की झलक है।
 

Rana Daggubati, Kajal Aggarwal Wishes Jr NTR Birthday In A Special Way
काजल अग्रवाल - फोटो : सोशल मीडिया

काजल अग्रवाल ने ट्विटर पर जूनियर एनटीआर को नया नाम भी दिया। एनटीआर को तारामी पुकारते हुए उन्होंने अपने पसंदीदा स्टार को जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। काजल ने भी #NTRBirthdayCDP हैशटैग का इस्तेमाल किया। साउथ के अन्य सेलेब्स ने भी जूनियर एनटीआर को इसी तरह बधाई दी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Rana Daggubati, Kajal Aggarwal Wishes Jr NTR Birthday In A Special Way
जूनियर एनटीआर - फोटो : इंस्टाग्राम

अपनी एक्टिंग और अपनी दमदार फाइटिंग के जलवे दिखाने वाले जूनियर एनटीआर का 20 मई को जन्मदिन है। 1983 में हैदराबाद में जन्मे जूनियर एनटीआर अपने जमाने के पॉपुलर एक्टर और आंध्रप्रदेश के सीएम रहे एनटी रामाराव के पोते हैं। एनटीआर ने अपनी कई फिल्मों में बेहतरीन अभिनय के लिए नंदी अवॉर्ड, आईफा अवॉर्ड, फिल्मफेयर बेस्ट तेलुगू अवॉर्ड हासिल किए हैं।

विज्ञापन
Rana Daggubati, Kajal Aggarwal Wishes Jr NTR Birthday In A Special Way
आरआरआर - फोटो : ट्विटर

जूनियर एनटीआर इन दिनों 'बाहुबली' फेम डायरेक्टर एसएस राजामौली की मेगा बजट फिल्म #RRR पर भी काम कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही इस फिल्म का टीजर दर्शकों के बीच रिलीज किया गया था। जूनियर एनटीआर के अलावा फिल्म में साउथ सुपरस्टार राम चरण भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। बताया जा रहा है कि इस फिल्म का बजट 350 करोड़ रुपये है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed