आज मदर्स डे मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपनी मांओं को याद कर उनकी तस्वीरें शेयर कर रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेत्रियों की बात करें तो वो अपने बच्चों के साथ इसे सेलिब्रेट कर रही हैं। ऐसी ही एक मां-बेटी की जोड़ी है जिन्हें फैंस खूब पसंद कर करते हैं- ऐश्वर्या राय और आराध्या बच्चन। आज मदर्स डे के मौके पर हम आपको कुछ ऐसी तस्वीरें दिखाते हैं जिनमें आराध्या अपनी मां ऐश्वर्या की कार्बन कॉपी लग रही हैं।
ऐश्वर्या जैसी हूबहू लगती हैं बेटी आराध्या, अभिनेत्री की बचपन की तस्वीरें देख फर्क करना होगा मुश्किल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
ऐश्वर्या और अभिषेक की लाडली आराध्या बॉलीवुड की मशहूर स्टार किड्स में से एक हैं। तस्वीर में आराध्या का हेयरस्टाइल मां ऐश्वर्या की तरह ही है और वो हेयरबैंड भी लगाई हुई हैं। दोनों ने गुलाबी रंग के कपड़े पहने हुए हैं। आराध्या और ऐश्वर्या की ये तस्वीर देख फैंस भी एक बार को धोखा खा जाएंगे।
बच्चन परिवार से जुड़े होने की वजह से फैंस के मन में अक्सर ये सवाल आता है कि क्या आराध्या भी अभिनेत्री बनेंगी। ऐश्वर्या से बेटी आराध्या के साथ काम करने को लेकर एक बार सवाल किया गया तो अभिनेत्री ने कहा कि 'मुझे नहीं पता कि जिंदगी ने मेरे और मेरी बेटी के लिए क्या लिखा हुआ है। तो हम हर लम्हे को जीने की कोशिश करते हैं और रही साथ काम करने की बात तो इस बारे में देखा जा सकता है।'
ऐश्वर्या हमेशा आराध्या का हाथ पकड़े हुए दिखाई देती हैं। इस वजह से कई बार उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा है। हालांकि ऐश्वर्या राय का कहना है कि 'मैं अपना सारा दिन आराध्या के साथ बिताती हूं और मेरे पास सिर्फ एक नैनी है, वो भी समय के हिसाब से।'
आठ साल की आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। ऐश्वर्या कई बार बेटी आराध्या के साथ स्कूल के कार्यक्रम में पहुंचती हैं और बेटी का उत्साह बढ़ाती नजर आती हैं। यही नहीं ऐश्वर्या खुद बेटी को स्कूल से लेने भी जाती हैं।
10 दिन पहले ही जूनियर एनटीआर को खास अंदाज में बधाई दे रहे साउथ स्टार्स, #NTRBirthdayCDP हो रहा ट्रेंड