अभिनेता कुणाल खेमू अब अपनी पहली फिल्म 'मडगांव एक्सप्रेस' के साथ निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। इस फिल्म में अभिनेता प्रतीक गांधी, अविनाश तिवारी और दिव्येंदु सहित कई शानदार कलाकार शामिल हैं। प्रतीक गांधी 'स्कैम 1992', अविनाश तिवारी 'बंबई मेरी जान' और दिव्येंदु शर्मा 'मिर्जापुर' में अपनी भूमिका के लिए मशहूर हैं। अब ये तीनों कलाकार दर्शकों के सामने अपना अलग अंदाज दिखाने के लिए तैयार हैं।
Madgaon Express: कुणाल खेमू की 'मडगांव एक्सप्रेस' का प्रोमो जारी, फिल्म के ट्रेलर की रिलीज डेट से भी उठा पर्दा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म के निर्माताओं ने आज फिल्म का प्रोमो जारी किया है। प्रोमो के साथ 'मडगांव एक्सप्रेस' के ट्रेलर की रिलीज की तारीख का भी खुलासा किया गया। फिल्म मडगांव एक्सप्रेस के निर्माताओं ने मुख्य कलाकारों का परिचय देते हुए एक मनोरंजक प्रोमो जारी किया। प्रोमो में स्कैम 1992 के 'द वुल्फ ऑफ दलाल स्ट्रीट' प्रतीक गांधी, 'बंबई मेरी जान' के 'बंबई का बादशाह' अविनाश तिवारी और मिर्जापुर के 'द प्रिंस ऑफ मिर्जापुर' दिव्येंदु का परिचय दिया गया है, क्योंकि वे पहली बार इस रोमांचक फिल्म में शामिल हो रहे हैं।
Anant Radhika Pre Wedding: अनंत-राधिका के प्री वेडिंग के लिए रिहाना ने ली भारी-भरकम फीस, आंकड़े जान लगेगा झटका
मडगांव एक्सप्रेस में ये कलाकार यानी प्रतीक गांधी 'पिंकू', अविनाश तिवारी 'आयुष' और दिव्येंदु 'डोडो' का किरदार निभाएंगे। प्रोमो के साथ-साथ निर्माताओं ने ट्रेलर की रिलीज की तारीख की भी घोषणा की, जिससे फैंस अब इस रोमांचक सिनेमाई अनुभव के लिए उत्साहित हो गए हैं। फिल्म का ट्रेलर पांच मार्च को रिलीज होगा।
View this post on Instagram
A post shared by Kunal Kemmu (@kunalkemmu)
Kriti Sanon: निर्माता बन उत्साह से भरीं कृति सेनन, बोलीं ‘अच्छा मौका नहीं मिले, तो अपने लिए खुद बना लो’
निर्देशक कुणाल खेमू ने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा, 'मडगांव एक्सप्रेस के लिए तैयार हो जाइए, जो पागलपन की विविधता के बीच एक जंगली यात्रा है। मडगांव एक्सप्रेस ट्रेलर पांच मार्च को आएगा। बने रहें।' कुणाल खेमू द्वारा लिखित और निर्देशित मडगांव एक्सप्रेस का निर्माण रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर ने अपने बैनर एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत किया है। दिव्येंदु, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी के अलावा कलाकारों में नोरा फतेही, उपेंद्र लिमये और छाया कदम भी शामिल हैं।
Anant Radhika Pre Wedding Theme: क्या है अनंत-राधिका के प्री-वेडिंग फंक्शन की थीम? नीता अंबानी ने किया खुलासा
यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 22 मार्च, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं का कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को हंसी, साजिश और उत्साह से भरी एक रोमांचक यात्रा पर ले जाएगी। फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आधारित है, जैसे ही तीन दोस्त एक यात्रा पर निकलेंगे तो उनकी जिंदगी में कुछ ऐसा होगा, जो उनकी यात्रा को रोमांचक बना देगा। उनकी यात्रा अजीब मोड़ लेगी, जो उन्हें रोमांच और कभी न भूल पाने की यात्रा पर ले जाएगी।
Anant-Radhika Pre Wedding: आसान नहीं थी अनिल अंबानी और टीना के प्यार की राह, ऐसी थी अनंत के चाचा-चाची की शादी