फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhoo: 'फूल और कांटे' की रिलीज पर मधु ने खुद को कर लिया था दोस्त के घर कैद, अजय देवगन से भी रहती थीं दूर

Sun, 25 Feb 2024 10:33 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sun, 25 Feb 2024 10:33 PM IST
सार

अभिनेत्री मधु ने साल 1991 में रिलीज हुई फिल्म 'फूल और कांटे' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा साझा किया है। साथ ही को-स्टार अजय देवगन संग अपने बॉन्ड पर भी चर्चा करती नजर आई हैं। 
 

विज्ञापन
Madhoo remembers Phool Aur Kaante Film release and share bond with co star Ajay Devgn know her statement
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया

'फूल और कांटे' सिनेमा इतिहास की सुपरहिट फिल्मों में से एक है। यह अजय देवगन और मधु दोनों के लिए बॉलीवुड की पहली फिल्म थी। 1991 में आई इस फिल्म का निर्देशन कुकू कोहली ने किया था और इसे दर्शकों ने खूब सराहा था। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान, फिल्म में पूजा की भूमिका निभाने वालीं मधु ने साझा किया कि अजय के साथ उनका रिश्ता जल्द बनने वाला रिश्ता नहीं था और उन्होंने यह भी खुलासा किया कि कैसे वह अपने एक दोस्त के घर पर छिप गईं क्योंकि उन्हें लगा कि उन्हें अपनी पहली फिल्म के लिए विरोध का सामना करना पड़ेगा।

Madhoo remembers Phool Aur Kaante Film release and share bond with co star Ajay Devgn know her statement
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया

एक हालिया इंटरव्यू में मधु ने कहा कि 'फूल और कांटे' के को-स्टार अजय देवगन के साथ उनका रिश्ता तुरंत नहीं बना। अभिनेत्री ने कहा कि सेट पर वे दोनों दोस्त नहीं थे क्योंकि दोनों का फोकस बिल्कुल अलग था। मधु ने कहा, 'वह वीरू जी और सभी के साथ अपने कम्फर्ट जोन में एक शांतचित्त व्यक्ति थे, लेकिन मैं खुद को साबित करने के चक्कर में थी, इसलिए मैंने उस सेट पर किसी से दोस्ती नहीं की।'

Madhoo remembers Phool Aur Kaante Film release and share bond with co star Ajay Devgn know her statement
फूल और कांटे - फोटो : सोशल मीडिया

मधु ने आगे कहा कि चीजें तब बदल गईं जब वह 'दिलजले' के लिए अजय देवगन के साथ दोबारा जुड़ीं। 1996 की एक्शन ड्रामा में सोनाली बेंद्रे भी थीं और मधु ने याद किया कि कैसे फिल्म सेट पर तीनों अच्छे दोस्त बन गए थे। मधु ने पुरानी यादों को ताजा करते हुए साझा किया, 'फूल और कांटे और दिलजले के बीच के अनुभव ने मुझे और अजय को भी बदल दिया था।' अजय देवगन के साथ अपने रिश्ते के बारे में बताते हुए अभिनेत्री ने कहा कि अजय एक मजेदार इंसान हैं।

ISPL: आईएसपीएल को लेकर उत्साहित हैं बॉलीवुड सितारे, सैफ-अभिषेक ने टूर्नामेंट को लेकर कही यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhoo remembers Phool Aur Kaante Film release and share bond with co star Ajay Devgn know her statement
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

इंटरव्यू के दौरान मधु ने यह भी याद किया कि जब उन्हें पता चला कि उनकी फिल्म 'फूल और कांटे' श्रीदेवी और अनिल कपूर अभिनीत फिल्म 'लम्हे' से टकराएगी, तो उन्होंने सोचा कि वह यश चोपड़ा की फिल्म के कलाकारों को टक्कर देने में विफल रहेंगी। अभिनेत्री ने कहा, 'मैंने मन में सोचा, 'हे भगवान क्या होने वाला है? मैं तीन दिनों तक अपने सबसे अच्छे दोस्त के घर पर छिपी रही, ताकि कोई मुझसे मिलने मेरे घर न आए, कोई आलोचना मुझ तक न पहुंचे। तीन दिनों के बाद मेरी सचिव ने मुझे बुलाया और कहा कि बेटे, बाहर आओ, फिल्म हिट है और तुम्हारी बहुत प्रशंसा हो रही है। तभी मैं बाहर निकली। यह एक अवास्तविक एहसास था।'

Bastar Girl Interview: बस्तर के जंगलों में दिखी इंदिरा का गंगूबाई कनेक्शन, अमिताभ बच्चन की बन चुकीं खास मेहमान

विज्ञापन
Madhoo remembers Phool Aur Kaante Film release and share bond with co star Ajay Devgn know her statement
मधु - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'फूल और कांटे' बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म करीब ढाई करोड़ रुपये के बजट में बनकर तैयार हुई थी और इसने 11 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन भारत में किया था। इस फिल्म का आइकॉनिक सीन काफी हिट हुआ था, जिसमें अजय देवगन दो कारों के बीच स्टंट करते नजर आए थे। फिल्म में अजय देवगन और मधु के अलावा अमरीश पुरी, अरुणा ईरानी और आरिफ खान जैसे बेहतरीन कलाकार भी थे।

SRK: जॉन सीना से 'भोली सी सूरत' गाना सुन गदगद हुए शाहरुख खान, तारीफ के साथ कर दी नई डिमांड

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed