फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधुबाला के जन्मदिन पर करोड़ों चाहने वालों का टूटा दिल, इस वजह से नहीं हुआ बायोपिक का एलान

Fri, 14 Feb 2020 03:32 PM IST
shrilata biswas अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: shrilata biswas Updated Fri, 14 Feb 2020 03:32 PM IST
विज्ञापन
madhubala biopic film imtiaz ali no longer making this project
Madhubala - फोटो : social media

इम्तियाज अली की फिल्म 'लव आज कल' रिलीज हो चुकी है। फिल्म रिलीज के दिन ही इम्तियाज अपने अगले प्रोजेक्ट की आधिकारिक घोषणा भी करने वाले थे। यह प्रोजेक्ट 14 फरवरी को ही पैदा हुईं दिवंगत दिग्गज अभिनेत्री मधुबाला की बायोपिक है। हालांकि अब इम्तियाज ने इस प्रोजेक्ट से पल्ला झाड़ लिया है। 

madhubala biopic film imtiaz ali no longer making this project
madhubala sister madhur bhushan - फोटो : file photo

सूत्रों के मुताबिक मधुबाला के परिवार में इसे लेकर आपसी रजामंदी ना बन पाने के कारण इम्तियाज ने यह फैसला लिया है। दरअसल दिवंगत अभिनेत्री की बहन मधुर बृज भूषण ने अपनी तरफ से काफी कोशिश की कि सभी भाई-बहन इस बायोपिक को लेकर रजामंद हो जाए लेकिन वह ऐसा करने में सफल नहीं हो सकी।

madhubala biopic film imtiaz ali no longer making this project
Imtiaz Ali - फोटो : instagram

मधुबाला की बहन मधुर ने सभी पारिवारिक सदस्यों से इम्तियाज को एनओसी (गैर आपत्ति प्रमाण पत्र) दिलवाने की काफी कोशिशें की हैं लेकिन उनकी बहन कनीज बलसारा इससे सहमत नहीं हुईं। मधुर के अनुसार इम्तियाज और फिल्म में पैसा लगाने जा रही कंपनी रिलायंस एंटरटेनमेंट ने उनकी बहन से एनओसी देने की बात कही। उनकी बहन को यह भी कहा गया कि उनकी कहानी इस फिल्म का हिस्सा नहीं होगी लेकिन फिर भी उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए रजामंदी नहीं दी और निर्माताओं को ही नोटिस भेज दिया।  

विज्ञापन
विज्ञापन
madhubala biopic film imtiaz ali no longer making this project
Madhubala - फोटो : social media

मधुर ने कहा कि बलसारा के बच्चों ने उन्हें मिलने नहीं दिया। इसी के चलते निर्देशक इम्तियाज ने अपने अनुबंध को समाप्त करने का फैसला किया। मधुर ने आगे बताया कि उन्हें बुरा महसूस होता है कि मधुबाला पर बायोपिक बनने का एक अच्छा मौका हाथ से निकल गया। वह अब भी चाहती हैं कि मधुबाला पर बायोपिक बनें। उन्होंने फिल्म से होने वाली कमाई से बुजुर्गों के लिए घर बनाने की और गरीब लड़कियों को मुफ्त शिक्षा देने के लिए एक स्कूल खोलने की योजना बनाई थी। 

चैट शो में सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, इस अभिनेत्री की वजह से करीना को किया था डेट

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed