प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड से हॉलीवुड तक का शानदार सफर तय किया है । प्रियंका अब हॉलीवुड में भी खूब नाम कमा रही हैं । प्रियंका ने साल 2018 में हॉलीवुड एक्टर और सिंगर निक जोनस से शादी की थी । प्रियंका और निक खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं । हाल ही में प्रियंका ने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी 20 साल पुरानी तस्वीर शेयर की है ।
प्रियंका चोपड़ा 20 साल पहले बनी थीं विश्व सुंदरी, तस्वीर शेयर कर लिखी दिल जीत लेने वाली बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रियंका की ये तस्वीर तब की है जब उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था ।प्रियंका साल 2000 में मिस वर्ल्ड बनी थीं । प्रियंका इस फोटो में व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं । उन्होंने क्राउन भी लगाया हुआ है । इस फोटो को शेयर करते हुए प्रियंका ने लड़कियों को प्रोत्साहित करने के लिए एक कैप्शन भी लिखा है ।
View this post on Instagram
A post shared by Priyanka Chopra Jonas (@priyankachopra) on
प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं । फिल्म को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था । फिल्म में प्रियंका की परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म नहीं चली।
अब प्रियंका रिचर्ड मेडन के साथ वेब सीरीज "Citadel" में नजर आएंगी । यह सीरीज अमेजन प्राइम पर रिलीज होगी । हाल ही में प्रियंका ने 'द व्हाइट टाइगर' की शूटिंग पूरी की है । यह मूवी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी । फिल्म में आदर्श गौरव और राजकुमार राव भी नजर आएंगे ।
आमिर ने करीना को वेलेंटाइन डे पर किया विश, 'लाल सिंह चड्ढा' से जुड़ा है कनेक्शन