बीते साल 14 फरवरी को पुलवामा हमले ने पूरे देेश को झकझोर कर रख दिया था। पिछले साल आज ही के दिन कुछ आतंकियों ने पुलवामा में हमला किया था। इस आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर हमलावर ने विस्फोटक भरी कार से सीआरपीएफ काफिले की बस को टक्कर मार दी थी। धमाका इतना भयंकर था कि बस के परखच्चे उड़ गए। इसके बाद घात लगाए आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग भी की। हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। हालांकि भारतीय सेना ने इस घटना करारा जवाब दिया। भारतीय सैनिकों ने फिल्मी हीरो की तरह पाकिस्तान की कायराना हरकत को जवाब दिया। वहीं बॉलीवुड की कई फिल्मों के डायलॉग्स ने पाकिस्तान की गीदड़ भभकी की हमेशा हवा को निकाला है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसे की डायलॉग्स से रूबरू करवाते हैं।
पुलवामा हमला: इन कलाकारों के डायलॉग पाकिस्तान पर पड़ते हैं आज भी भारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:36 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन