हिंदी सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री मधुबाला की आज पुण्यतिथि है। 23 फरवरी 1969 को दिल की एक बीमारी की वजह से महज 36 साल की उम्र में मधुबाला ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वैसे तो मधुबाला के आपने कई किस्से सुने होंगे लेकिन आज हम आपको अंडरवर्ल्ड डॉन के मधुबाला के प्रति प्यार की कहानी बताने जा रहे हैं।
मधुबाला के प्यार में पागल था बंबई का ये नामी 'डॉन', हीरोइन की मौत के बाद किया था ये काम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-
- 1
-
Link Copied
वैसे तो ये बात जगजाहिर है कि कई बार बॉलीवुड हीरोइनों का दिल अंडरवर्ल्ड के डॉन पर आ चुका है तो कई बार डॉन भी हीरोइनों की खूबसूरती पर फिदा हो गए। लेकिन आज हम बात करने जा रहे हैं उस अंडरवर्ल्ड डॉन की जो मधुबाला पर जान छिड़कता था। वो मधुबाला को पाने के लिए हर कीमत चुकाने को तैयार था। ये डॉन कोई और नहीं बल्कि बंबई का नामी डॉन हाजी मस्तान था।
हाजी मस्तान मधुबाला को बहुत पसंद करता था और उनका दीवाना था। मधुबाला के लिए उसकी दीवानगी इस हद तक थी कि वो उनसे शादी तक करना चाहता था। दोनों के बीच दोस्ती भी थी लेकिन इससे पहले कि वो मधुबाला के लिए अपने प्यार का इजहार कर पाता मधुबाला बीमार होकर इस दुनिया से चल बसीं।
मधुबाला की मौत से जहां हाजी मस्तान को धक्का लगा तो वहीं उनकी मौत से सोना की किस्मत खुल गई थी। सोना हूबहू मधुबाला जैसी दिखतीं थीं। सोना की जब फिल्मों में एंट्री हुई तो मानो ऐसा लगा जैसे मधुबाला वापस आ गई हैं। दोनों के चेहरे-मोहरे से लेकर हंसी और लहजे में इतनी समानता देख फिल्म इंडस्ट्री के लोग भी गच्चा खा गए थे। सोना के लिए हाजी ने बहुत पैसे खर्च किए, पर उनकी फिल्में नहीं चल पाईं।
कहते हैं हाजी मस्तान ने कभी किसी पर गोली नहीं चलाई पर अपने अंदाज से अपना रसूख कायम किया था। अब बात करते हैं मधुबाला कि उनके ना सिर्फ दिल में छेद था बल्कि फेफड़ों में भी परेशानी थी। इसके अलावा उन्हें एक और गंभीर बीमारी थी जिसमें उनके शरीर में आवश्यक मात्रा से ज्यादा खून बनने लगता था और ये खून उनकी नाक और मुंह से बाहर आता था। मधुबाला को उनकी बीमारियों ने इस कदर जकड़ लिया था कि नौ सालों तक वो बिस्तर पर ही पड़ी रहीं और आखिरकार एक दिन दम तोड़ दिया।

कमेंट
कमेंट X