फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की 5 ऐसी एक्ट्रेस, जो मुस्लिम पैदा हुईं, लेकिन हिंदू नाम रखते ही हासिल की शोहरत

Wed, 06 Mar 2019 07:37 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 06 Mar 2019 07:37 AM IST
विज्ञापन
Madhubala to Alia Bhat These Muslim Bollywood Actress Turned Hindu Name
madhubala
बॉलीवुड फिल्मों से न केवल एक हीरो ने बल्कि हीरोइनों ने भी अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता और अपनी अलग पहचान भी कायम की है। इस कड़ी में चाहे प्रियंका चोपड़ा हों, कंगना रनौत हों या फिर आलिया भट्ट। हर एक एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग का लोहा बड़े परदे पर हमेशा मनवाया है। इन एक्ट्रेस ने अपने खास किरदार से दर्शकों के दिल और दिमाग पर ऐसी छाप छोड़ी कि दर्शक भी उन्हें उसी किरदार से जानने लगे, लेकिन कुछ एक्ट्रेस ऐसी भी रही हैं जिन्होंने अच्छी शोहरत और पहचान बनाने के लिए अपने नाम तक भी बदल लिए। आज हम आपको बताते हैं बॉलीवुड की उन मुस्लिम एक्ट्रेस के बारे में जिन्होंने हिंदू नाम रखकर हासिल की शोहरत।
Madhubala to Alia Bhat These Muslim Bollywood Actress Turned Hindu Name
madhubala - फोटो : file photo
मधुबाला
पचास और साठ के दशक में अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों को अपना दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस मधुबाला का असली नाम मुमताज बेगम था। बॉलीवुड में आते ही उन्होंने अपना नाम बदलकर मधुबाला कर लिया था। मधुबाला को असली पहचान साल 1947 में आई फिल्म 'नीलकमल' से मिली थी। मधुबाला उर्फ मुमताज बेगम दिल्ली की एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती थीं। 
Madhubala to Alia Bhat These Muslim Bollywood Actress Turned Hindu Name
reena roy - फोटो : file photo
रीना रॉय
बॉलीवुड फिल्मों में एक्टर जितेंद्र की हीरोइन कही जाने वाली एक्ट्रेस रीना रॉय भी एक मुस्लिम परिवार से संबंध रखती हैं। रीना रॉय का असली नाम सायरा अली है। उन्होंने साल 1972 में फिल्म 'जरूरत' से बॉलीवुड में एंट्री की। बॉलीवुड में कदम रखते के साथ ही सायरा अली ने नाम बदलकर रीना रॉय रख लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhubala to Alia Bhat These Muslim Bollywood Actress Turned Hindu Name
tabu - फोटो : file photo
तब्बू
बॉलीवुड इंडस्ट्री का जाना-माना चेहरा रही तब्बू भी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती हैं। उनकी असली नाम तब्बसुम फातिमा हाशमी है। तब्बू ने साल 1985 में फिल्म ‘हम नौजवान’से बॉलीवुड डेब्यू किया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट फिल्में दी। 
विज्ञापन
Madhubala to Alia Bhat These Muslim Bollywood Actress Turned Hindu Name
alia bhatt
आलिया भट्ट
फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने वाली एक्ट्रेस आलिया भट्ट के बारे एक राज उनके फैंस भी नहीं जानते होंगे। आलिया भट्ट भले ही नाम से हिंदू लगती हों, लेकिन वह मूल रुप के एक मुस्लिम खानदान से ताल्लुक रखती हैं। आलिया भट्ट के दादा जी का नाम शिरीन मोहम्मद अली था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed