फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मधुर भंडारकर ने पीएम मोदी के साथ अपलोड की फोटो, लोगों ने कसे ऐसे-ऐसे तंज

Tue, 24 Oct 2017 07:37 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 24 Oct 2017 07:37 AM IST
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar mets PM Modi, posted pic with him
देश में लगे 'आपातकाल' से जुड़ी फिल्म 'इंदु सरकार' बनाने वाले फिल्मकार मधुर भंडारकर एक बार फिर चर्चाओं में हैं। देश के पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद भंडारकर ने उन तस्वीरों को ट्विटर पर पोस्ट किया, जिसके बाद उन्हें यूजर्स के अजीबोगरीब कमेंट्स का सामना करना पड़ा।


किसी ने मधुर भंडारकर को 'भाजपा समर्थक' बताया तो किसी ने 'चाटूकार' का तमगा दे डाला। 'चांदनी बार', 'फैशन' जैसी फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले भंडारकर ने अपने पोस्ट में पीएम मोदी की तारीफ में क्या लिखा था, जानिए अगली स्लाइड में...
Madhur Bhandarkar mets PM Modi, posted pic with him
ट्वीट में मधुर भंडारकर ने लिखा है कि माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलकर हमेशा खुशी होती है। उनके साथ बहुत ही सुखद बातचीत हुई। जिसके बाद किसी ने लिखा कि, 'आपकी फिल्म आने के बाद ही पता चल चुका था कि आप मोदी के चाटूकार हैं। किसी ने ये पूछा कि आप मोदी जी पर भी फिल्म बना रहे हैं क्या ?
Madhur Bhandarkar mets PM Modi, posted pic with him
- फोटो : ANI
चंद दिनों ही पहले मधुर भंडारकर बीजेपी के पक्ष में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी से ट्वीटर पर भीड़ चुके थे। तमिल फिल्म ‘मर्सल’ का समर्थन कर रहे राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने लिखा था कि जब उनकी फिल्म 'इंदु सरकार' को लेकर विरोध हो रहा था तब राहुल कहां थे?
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar mets PM Modi, posted pic with him
- फोटो : Movie Poster
दरअसल, दिवाली के मौके पर रिलीज हुई तमिल फिल्म 'मर्सेल' में नोटबंदी और जीएसटी को नकरात्मक ढंग से दिखाया गया है। जिसके बाद से ही बीजेपी फिल्म का विरोध करते हुए कहा था कि जीएसटी और डिजिटल मीडिया पर फिल्म में मौजूद सीन से लोगों को गलत जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
Madhur Bhandarkar mets PM Modi, posted pic with him
- फोटो : SOCIAL MEDIA
कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म के समर्थन में ट्वीट कर कहा कि फिल्म अभिव्यक्ति का जरिया होती है। मिस्टर मोदी सिनेमा तमिल संस्कृति और भाषा की एक गहरी अभिव्यक्ति है। मर्सल में हस्तक्षेप करके तमिल के अभिमान को डिमोनिटाइज करने की कोशिश मत कीजिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed