{"_id":"5cdb92aebdec22075f57822f","slug":"madhuri-dixit-and-vinod-khanna-shoot-intimate-scenes-in-dayavan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"स्ट्रगल के दिनों में माधुरी को करना पड़ा था 21 साल बड़े एक्टर के साथ ये सीन, आज भी होता है पछतावा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
स्ट्रगल के दिनों में माधुरी को करना पड़ा था 21 साल बड़े एक्टर के साथ ये सीन, आज भी होता है पछतावा
माधुरी दीक्षित यूं ही धक-धक गर्ल नहीं कही जातीं। उनकी हर एक फिल्म ने लाखों-करोड़ों फैंस को दीवाना बना दिया। 15 मई को अपना जन्मदिन मना रहीं माधुरी दीक्षित ने अपने करियर में वैसे तो कई बेहतरीन और यादगार फिल्में दी हैं लेकिन एक रोल ऐसा था जिसे करने का पछतावा माधुरी दीक्षित को आज भी है।
ये बात उस दौर की है जब विनोद खन्ना ने फिल्मों में अपनी दूसरी पारी शुरू की थी। इस बार उन्होंने रोमांटिक रोल करने के बारे में सोचा। उस वक्त फिरोज खान एक फिल्म बना रहे थे दयावान। जब विनोद खन्ना लौटे तो फिरोज खान ने उनको दयावान का लीड रोल ऑफर कर दिया और एक्ट्रेस के लिए फिरोज खान ने माधुरी से संपर्क किया।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी दीक्षित की उम्र उस वक्त 21 साल थी जबकि विनोद खन्ना 42 के थे। इंडस्ट्री में संघर्ष कर रहीं माधुरी ने उस वक्त फिल्म के लिए हां तो कर दी लेकिन उनको ये मलाल था कि हीरो उम्र में काफी बड़ा है। बहरहाल, फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। माधुरी को क्या पता था कि इस फिल्म में उनके साथ कुछ ऐसा होगा जिसे वो जिंदगी भर नहीं भूल नहीं पाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
माधुरी दीक्षित
फिल्म में माधुरी और विनोद के कुछ इंटीमेट और लिपलॉक सीन थे। सबको लग रहा था कि शायद माधुरी ये सीन नहीं करेंगी। माधुरी ने सभी को गलत साबित कर दिया और विनोद के साथ ये सीन दिए। जब फिल्म रिलीज हुई तो लोगों ने सबसे ज्यादा इस इंटीमेट सीन के बारे में बात की। उस वक्त वैसे भी इस तरह के सीन फिल्माना बड़ी बात होती थी।
विज्ञापन
5 of 5
माधुरी दीक्षित
बाद में एक इंटरव्यू के दौरान माधुरी ने कहा था कि फिल्म दयावान में उन्होंने जो किसिंग सीन किए, उसका उन्हें आज भी पछतावा होता है। उन्हें वो नहीं करना चाहिए था। खैर, इस फिल्म के बाद माधुरी ने अपने करियर में फिर कभी इतने बोल्ड सीन नहीं दिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।