फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीली साड़ी वाली इस अफसर ने बिग बॉस में जाने को लेकर कही ये बात, फिल्मों के भी मिल चुके हैं ऑफर

Wed, 15 May 2019 12:53 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Wed, 15 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
reena dwivedi yellow saree polling officer talk about bigg boss offer
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण में पहुंचते-पहुंचते एक लेडी अफसर सोशल मीडिया पर सनसनी बन गई हैं । इस लेडी अफसर को सोशल मीडिया पर 'पीली साड़ी वाली' के नाम से भी जाना जा रहा है । इस लेडी अफसर का नाम रीना द्विवेदी है । रीना अचानक लाइमलाइट में आने से खुद भी हैरान हैं ।
reena dwivedi yellow saree polling officer talk about bigg boss offer
रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
पोल अधिकारी रीना द्विवेदी पीडब्ल्यूडी विभाग में कार्यरत हैं। रीना मोहनलाल गंज के नगराम में मतदान करवाने पहुंची थीं, तभी उनकी ये तस्वीरें वायरल हो गईं। अब रीना इतनी फेमस हो चुकी हैं कि लोग उनके साथ सेल्फी लेना चाहते हैं । कई मीडिया हाउस ने उनका इंटरव्यू भी लिया है ।
reena dwivedi yellow saree polling officer talk about bigg boss offer
रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
हाल ही में रीना द्विवेदी ने बिग बॉस में जाने को लेकर भी बात की । अमर उजाला से बात करते हुए रीना ने बताया, 'लोग मुझसे आकर कह रहे हैं कि आप अगली बिग बॉस कंटेस्टेंट हैं । मुझे लगा कि वे लोग मजाक कर रहे हैं । अभी मेरे पास ऐसा कोई ऑफर नहीं आया है । अगर आता है तो जरूर देखूंगी ।'

विज्ञापन
विज्ञापन
reena dwivedi yellow saree polling officer talk about bigg boss offer
Reena Dwivedi - फोटो : facebook
रीना की तस्वीरें वायरल हुईं तो उन्होंने कहा, 'परिवार में सब बहुत खुश हैं । अब बहुत बिजी हाे गई हूं । मीडिया वाले सब आकर इंटरव्यू ले रहे हैं । अब ये सब अच्छा लग रहा है । मैं एंज्वॉय कर रही हूं ।' बता दें कि रीना को फिल्मों के भी ऑफर मिल चुके हैं लेकिन उन्होंने बेटे के लिए ऑफर ठुकरा दिए । 
विज्ञापन
reena dwivedi yellow saree polling officer talk about bigg boss offer
रीना द्विवेदी - फोटो : अमर उजाला
रीना ने बताया था कि उन्हें भोजपुरी फिल्मों के ऑफर भी मिल चुके हैं लेकिन बेटे की वजह से उन्होंने मना कर दिया। अब ऐसा ऑफर मिलेगा तो सोचेंगी। बता दें कि रीना के पति का साल 2013 में निधन हो गया था । साल 2004 में उनकी शादी पीडब्यूडी विभाग में काम करने वाले सीनियर सहायक संजय द्विवेदी से हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed