फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गांव के बच्चे का वायरल डांस देखकर दीवानी हुईं माधुरी दीक्षित, ‘डांस दीवाने 3’ में लाने का किया एलान

Fri, 12 Feb 2021 03:45 PM IST
अमरीन हुसैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अमरीन हुसैन Updated Fri, 12 Feb 2021 03:45 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit gets impressed with little boy dancing video, decides to bring him in Dance Deewane 3
माधुरी दीक्षित - फोटो : Twitter- @Madhuri Dixit Nene

सोशल मीडिया की ताकत से इन दिनों हर कोई वाकिफ है। यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जहां कोई भी रातों-रात स्टार बन जाता है तो कभी किसी की किस्मत ही पलट जाती है। ऐसा ही एक गांव के बच्चे का डांस वीडियो वायरल होने से हुआ है। वीडियो में बच्चे का डांस देखकर माधुरी दीक्षित काफी प्रभावित हो गई हैं।

Madhuri Dixit gets impressed with little boy dancing video, decides to bring him in Dance Deewane 3
माधुरी दीक्षित का ट्वीट - फोटो : Twitter- @Madhuri Dixit Nene

यहां तक कि माधुरी दीक्षित ने बच्चे को अब भारत के बड़े डांस कम्पटीशन शो 'डांस दीवाने 3’ तक में ले जाने का एलान कर दिया है। माधुरी दीक्षित ने अपने ट्विटर हैंडल से वीडियो शेयर किया है, जिसमें बच्चा जबरदस्त अंदाज में गोविंदा के गाने पर डांस करता हुआ दिखाई दे रहा है।

Madhuri Dixit gets impressed with little boy dancing video, decides to bring him in Dance Deewane 3
madhuri dixit - फोटो : instagram

वाकई इस बच्चे का डांस किसी को भी झुमा देने वाला है। वीडियो को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘वाह क्या एनर्जी है!, दुनिया को इसकी दीवानगी देखने की जरूरत है। इसलिए मैं आपको इसका जलवा दिखाने के लिए डांस दीवाने 3 में ला रही हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit gets impressed with little boy dancing video, decides to bring him in Dance Deewane 3
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

बॉलीवुड की ‘धक धक गर्ल’ फेम अभिनेत्री माधुरी दीक्षित न सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं बल्कि अपनी बेहतरीन नृत्य कला के लिए भी उन्होंने नाम कमाया है। उनकी अदाओं के लाखों-करोड़ों दीवाने हैं। माधुरी के कई ऐसे सिग्नेचर डांस स्टेप हैं जिन्हें आज भी लोग कॉपी करते हैं।

विज्ञापन
Madhuri Dixit gets impressed with little boy dancing video, decides to bring him in Dance Deewane 3
माधुरी दीक्षित - फोटो : Amar Ujala

बता दें कि ये वीडियो सोशल मीडिया पर पहले भी वायरल हो चुका है। इसे लोग काफी समय से देख रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। अब माधुरी दीक्षित के शेयर करने के बाद इसे और तेजी मिली है। लोग बच्चे की लगन, कला और प्रतिभा को खूब सराह रहे हैं। साथ माधुरी के उसे एक प्लेटफॉर्म देने की पहल की भी काफी प्रशंसा हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed