सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Madhuri Dixit Birthday: माधुरी दीक्षित को शादी से पहले क्यों साइन करना पड़ा था ‘नो प्रेग्नेंसी क्लॉज’?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Sat, 15 May 2021 09:20 AM IST
विज्ञापन
madhuri dixit birthday Actress had sign 'No pregnancy clause before marriage know why
माधुरी दीक्षित - फोटो : instagram

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित का आज यानी 15 मई को जन्मदिन है। माधुरी दीक्षित हिंदी सिनेमा की ऐसी हीरोइन रही हैं जिनके आगे हर हीरोइन और हीरो का चार्म फीका पड़ जाता था। उनकी एक्टिंग और अदाओं के दीवाने आज भी लाखों लोग हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत भले ही एक फ्लॉप फिल्म से की हो, लेकिन एक अच्छे कलाकार से कामयाबी ज्यादा दिन तक दूर नहीं रह सकती। तेजाब, राम लखन, परिंदा, साजन, खलनायक, दिल, बेटा, हम आपके हैं कौन, दिल तो पागल है, लज्जा, पुकार, देवदास जैसी फिल्मों में माधुरी की अदाकारी ने सबका दिल जीत लिया। माधुरी की किस्मत फिल्म ‘तेजाब’ ने बदल दी। 1988 में आई इस फिल्म में उन्होंने मोहिनी का रोल किया। 90 के दशक में माधुरी की गिनती टॉप अभिनेत्रियों में होने लगी थी। आज माधुरी दीक्षित के जन्मदिन पर उनके करियर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा आपको बताते हैं।

Trending Videos
madhuri dixit birthday Actress had sign 'No pregnancy clause before marriage know why
संजय दत्त माधुरी दीक्षित - फोटो : फाइल

माधुरी ने 1984 में आई फिल्म 'अबोध' से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया, लेकिन इसके चार साल बाद आई फिल्म 'तेजाब' से उन्हें पहचान मिली। और फिर तो माधुरी ने पीछे मुड़कर ही नहीं देखा। संजय दत्त और माधुरी दीक्षित लंबे समय तक हिंदी सिनेमा की सबसे शानदार जोड़ी में से एक रहे हैं। इन दोनों ने 'खलनायक' से लेकर 'महात्मा' तक कई सारी फिल्में की। 90 के दशक में इन दोनों के अफेयर के चर्चा भी जोरों पर थी। ऐसे में माधुरी को अपनी सफलता बरकरार रखने के लिए एक बड़ी कीमत चुकानी पड़ी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
madhuri dixit birthday Actress had sign 'No pregnancy clause before marriage know why
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित - फोटो : फिल्म साजन

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, माधुरी दीक्षित को कुंवारी होते हुए भी 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करना पड़ा था। जी हां, माधुरी का स्टारडम उस वक्त चरम पर था और उनकी रिलीज होने वाली लगभग हर फिल्म हिट हो रही थी। यहां तक कि माधुरी और संजय की साथ में आई हर फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर अपना कमाल दिखा रही थी।

madhuri dixit birthday Actress had sign 'No pregnancy clause before marriage know why
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

दरअसल, संजय और उनके बीच जिस तरह की नजदीकियां देखने को मिल रही थीं उससे फिल्ममेकर्स के बीच अजीब सा डर बैठा हुआ था। उन्हें लग रहा था कि कहीं इस बीच माधुरी ने शादी कर ली या वो प्रेग्नेंट हो गईं तो? संजय दत्त उस वक्त शादीशुदा थे लेकिन उनकी पत्नी उन दिनों विदेश में थीं ऐसे में संजय दत्त और माधुरी ज्यादातर साथ वक्त बिताते और घंटों साथ रहते। दोनों के अफेयर की चर्चा बॉलीवुड के गलियारों में आम थी और इसी को देख निर्देशक सुभाष घई के कान खड़े हो गए थे।

विज्ञापन
madhuri dixit birthday Actress had sign 'No pregnancy clause before marriage know why
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित

फिल्म 'खलनायक' में वो माधुरी के साथ काम कर रहे थे। सुभाष घई को लगा कि अगर उनकी फिल्म के बीच में ही माधुरी ने शादी कर ली या फिर वो प्रेग्नेंट हो गईं तो उनकी फिल्म बीच में ही रुक जाएगी। यही सोचकर सुभाष घई ने माधुरी से 'नो प्रेग्नेंसी' क्लॉज साइन करवाया। इसके मुताबिक, इस फिल्म के शूट के दौरान अगर माधुरी प्रेग्नेंट होती हैं तो उन्हें भारी जुर्माना भरना पड़ेगा। किसी हीरोइन से इस तरह का कॉन्ट्रेक्ट साइन करवाने वाले सुभाष घई पहले डायरेक्टर थे। इसके बाद शायद किसी ने ऐसा नहीं किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed