सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

जन्मदिन विशेषः सुरेश वाडकर ने ठुकरा दिया था माधुरी दीक्षित से शादी का प्रपोजल, फिर यूं डॉक्टर नेने से हुई धक-धक गर्ल की शादी

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 15 May 2021 09:17 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday special suresh wadekar rejected the proposal of marrying the actress then she got married to doctor nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : Instagram

अपनी एक मुस्कान से लाखों-करोड़ों दिलों को धड़का देने वाली माधुरी दीक्षित 15 मई को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। माधुरी भले ही उम्र में 50 का आंकड़ा पार कर गईं हों, लेकिन उनकी खूबसूरती आज भी बरकरार है। आज भी लोग माधुरी दीक्षित की अदाओं के दीवाने हैं। उन्होंने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में कीं और उस वक्त उनका नाम बॉलीवुड के कई सितारों के साथ जुड़ा था। ऐसे में जब माधुरी दीक्षित ने डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली तो लाखों दिल टूट गए थे। हालांकि क्या आप जानते हैं कि जब माधुरी दीक्षित की शादी की बात चली थी तो एक मशहूर गायक ने उनसे शादी करने से इनकार कर दिया था? ये सोचकर हैरानी होती है कि जिसकी खूबसूरती का हर कोई दीवाना हो क्या उसे भी कोई इनकार कर सकता है? तो चलिए आपको बताते हैं कि किसने किया था माधुरी से शादी करने से इनकार और फिर कैसे हुई माधुरी की डॉक्टर नेने से शादी।

Trending Videos
Madhuri Dixit Birthday special suresh wadekar rejected the proposal of marrying the actress then she got married to doctor nene
माधुरी दीक्षित ,सुरेश वाडकर - फोटो : सोशल मीडिया

माधुरी दीक्षित से शादी के लिए इनकार करने वाले गायक कोई और नहीं बल्कि सुरेश वाडकर थे।माधुरी सुरेश से 12 साल छोटी थीं। खबरों की मानें तो माधुरी के माता पिता नहीं चाहते थे कि वो फिल्मों में करियर बनाएं। ऐसे में उनके पैरेंट्स ने शादी के लिए लड़के देखना शुरू कर दिया था। ऐसे में ही माधुरी का रिश्ता मशहूर गायक सुरेश वाडकर के पास भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday special suresh wadekar rejected the proposal of marrying the actress then she got married to doctor nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : Social Media

हालांकि उस वक्त सुरेश वाडकर ने ये कहकर इस रिश्ते से इनकार कर दिया था कि लड़की बहुत दुबली पतली है। इस रिश्ते के ठुकराए जाने के बाद माधुरी के माता पिता की चिंता और बढ़ गई। उन्हें लगता था कि अगर माधुरी फिल्मों में ज्यादा काम कर लेंगी तो उनकी शादी में दिक्कतें आने लगेंगी।

Madhuri Dixit Birthday special suresh wadekar rejected the proposal of marrying the actress then she got married to doctor nene
माधुरी दीक्षित - फोटो : amar ujala

भले ही माधुरी के माता पिता को उनकी शादी की चिंता थी, लेकिन माधुरी ने साबित कर दिया था कि वो बहुमुखी प्रतिभा की धनी हैं और उन्हें अभी बहुत सफल होना है। उन्होंने 1984 में 'अबोध' फिल्म से डेब्यू किया। इसके बाद  'तेजाब', 'राम लखन', 'परिंदा', 'दिल', 'दिल तो पागल है', 'हम आपके हैं कौन', 'देवदास', 'पुकार', 'लज्जा' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों से माधुरी ने सफलता के झंडे गाड़ दिए। माधुरी ने सिर्फ अपने अभिनय से ही नहीं बल्कि अपने डांस और एक्सप्रेशन से भी हर किसी का दिल जीत लिया। अपने करियर के पीक पर माधुरी का नाम बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से जुड़ा। संजय दत्त संग उनके अफेयर के किस्सों ने तो खूब सुर्खियां बटोरीं थीं। दोनों की नजदीकियां देख ऐसा लगता था कि वो जल्द ही शादी कर लेंगे। हालांकि जब संजय दत्त को जेल हुई तो माधुरी ने उनसे दूरी बना ली।

विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday special suresh wadekar rejected the proposal of marrying the actress then she got married to doctor nene
परिवार के साथ माधुरी दीक्षित - फोटो : सोशल मीडिया

इसके बाद माधुरी दीक्षित की मुलाकात अमेरिका में रहने वाले डॉक्टर श्रीराम नेने से हुई। उनकी मुलाकात माधुरी के भाई ने कराई थी और पहली मुलाकात में ही उनकी बहुत अच्छी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद जब मुलाकात प्यार में बदली तो दोनों ने शादी का फैसला कर लिया।माधुरी ने बताया था कि, 'जब श्रीराम नेने मुझसे मिले तो वो ये नहीं जानते थे कि मैं भारत में कितनी मशहूर हूं। उन्होंने मेरे साथ एक साधारण लड़की की तरह ही बर्ताव किया। मुझे उनकी संजीदगी भा गई'। इसके बाद माधुरी ने  7 अक्टूबर 1999 में श्रीराम नेने से शादी कर ली। आज माधुरी के दो बेटे हैं और वो अपने परिवार के साथ बेहद खुश हैं। उनके करियर को सपोर्ट करने के लिए श्रीराम नेने भी भारत में आ गए। इस बात के लिए माधुरी खुद को खुशनसीब मानती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed