80 और 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री माधुरी दीक्षित आज भी लाखों-करोड़ों दिलों पर राज करती हैं। साल 1984 में फिल्म अबोध से अपने करियर की शुरुआत करने वाली माधुरी का जन्म 15 मई 1967 को मुंबई में हुआ था। एक दौर में माधुरी का नाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर अजय जडेजा के साथ जोड़ा जाता था। कहा तो ये भी जाता है कि दोनों शादी भी करना चाहते थे।
माधुरी दीक्षित का जन्मदिन और सोशल मीडिया पर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, पांच खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा ने अपनी पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर मेल बेस्ट डेब्यू हासिल किया था। एक दौर में शाइनी की पहचान बड़े अभिनेता के तौर पर होती थी। उन्होंने गैंगस्टर, वो लम्हें, लाइफ इन मेट्रो और भूल भूलैया जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार शाइनी साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। एक केस में नाम आने के बाद शाइनी का करियर रातोंरात तबाह हो गया। आज शाइनी आहूजा का जन्मदिन है।
कभी बड़े स्टार्स को टक्कर देते थे शाइनी आहूजा, एक घटना ने तबाह कर दिया करियर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर अक्सर ट्रोलर्स के निशाने पर रहती हैं। कौन बनेगा करोड़पति में ‘संजीवनी बूटी कौन लाया था’ वाले सवाल का जवाब न दे पाने के बाद से सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करने का बहाना ढूढ़ते रहते हैं। हाल ही में सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की, लेकिन इसमें भी लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया।
ट्रोलर्स के निशाने पर फिर आईं सोनाक्षी सिन्हा, सेल्फी देख यूजर बोला- ऐसा लग रहा है कि यह डिप्रेशन में हैं
हिंदी सिनेमा के खिलाड़ी अभिनेता अक्षय कुमार देश में फैले कोरोना वायरस से पीड़ित लोगों और उनके बचाव में लगे कोरोना वर्करों की मदद करने में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस को घड़ियों की एक विदेशी कंपनी की एक हजार घड़ियां दान देने का फैसला किया है। इस कदम के जरिए अक्षय कुमार लोगों का भला करने की तो सोच रहे हैं, साथ ही वह इस कंपनी के ब्रांड अंबेसडर होने के नाते कोरोना के इस दौर में घड़ियों की इस नई तकनीक का प्रचार भी कर रहे हैं।
अक्षय कुमार बने विदेशी डिजिटल घड़ी के ब्रांड अंबेसडर, मुंबई पुलिस को सौंपी 'कोरोना जांचने वाली घड़ियां'
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की वजह से पूरे देश में लॉकडाउन लगा हुआ है। सब कुछ बंद होने की वजह से देश के मजदूरों और गरीबों के सामने रोजी-रोटी का संकट पैदा हो गया है। ऐसे में कई प्रवासी मजदूर अपने परिवार के साथ हजारों किलोमीटर पैदल ही घर की तरफ रवाना हो चुके हैं। हर दिन ऐसी कई तस्वीरें सामने आ रही हैं जिनमें इनकी दयनीय स्थिति देखकर कलेजा फटने लगता है। मजदूरों के ये हालात देखकर गीतकार जावेद अख्तर का गुस्सा फूट पड़ा है।
प्रवासी मजदूरों पर ट्वीट कर ट्रोल हुए जावेद अख्तर, यूजर बोला- सर्कुलर समझ नहीं आता और इतिहास के ज्ञाता बनते हैं