फिल्म अभिनेता शाइनी आहूजा ने अपनी पहली ही फिल्म 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' के लिए फिल्मफेयर अवॉर्ड फॉर मेल बेस्ट डेब्यू हासिल किया था। एक दौर में शाइनी की पहचान बड़े अभिनेता के तौर पर होती थी। शाइनी ने गैंगस्टर, वो लम्हें, लाइफ इन मेट्रो और भूल भूलैया जैसी फिल्मों में काम किया। आखिरी बार शाइनी साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम बैक' में नजर आए थे। एक केस में नाम आने के बाद शाइनी का करियर रातों रात तबाह हो गया। आज शाइनी आहूजा का जन्मदिन है।
कभी बड़े स्टार्स को टक्कर देते थे शाइनी आहूजा, एक घटना ने तबाह कर दिया करियर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाइनी आहूजा ने साल 2005 में 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' फिल्म से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिल्म में शाइनी की एक्टिंग काफी पसंद की गई। इसके बाद शाइनी के खाते में हिट फिल्मों की लाइन लग गई। लोगों को लगने लगा कि बॉलीवुड को एक नया स्टार मिल गया है।
एक केस में नाम आने के बाद शाइनी का सारा स्टारडम छिन गया, जिसके बाद ना तो उन्हें फिल्में मिलीं और ना ही इंडस्ट्री में उनको किसी ने पूछा। शाइनी ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों को दिखा दिया था कि वो लंबी रेस के घोड़े हैं और ऐसे ही फिल्मों से गुमनाम नहीं होने वाले। निर्माता-निर्देशक भी शाइनी को बाकी स्टार्स के लिए कांटे की टक्कर मानने लगे थे।
याद दिला दें कि साल 2009 में शाइनी की नौकरानी ने ही उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। उस वक्त इस मामले ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। इस केस में शाइनी आहूजा को 7 साल की सजा सुनाई गई हालांकि 2011 में वो बेल पर रिहा हो गए।
इस घटना के बाद शाइनी आहूजा का करियर बर्बाद हो गया। निर्देशक अनीस बज्मी ने उन्हें 2015 में आई अपनी फिल्म 'वेलकम बैक' में उन्हें काम दिया लेकिन यह रोल इतना छोटा था कि शाइनी पर लोग ध्यान ही नहीं दे पाए। इसके बाद शाइनी फिर किसी फिल्म में नजर नहीं आए।
कभी अजय जडेजा से जुड़ा था माधुरी का नाम, इस वजह से टूटा था रिश्ता