फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhuri Dixit Birthday: जन्मदिन पर माधुरी के पति श्रीराम नेने ने दी बधाई, शेयर किया दिल छू लेने वाला पोस्ट

Sun, 15 May 2022 05:39 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Sun, 15 May 2022 05:39 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday husband Shriram Nene pens a heartfelt note for her and calls her the most beautiful woman
माधुरी दीक्षित, डॉ. श्रीराम नेने - फोटो : instagram: madhuridixitnene

बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित आज अपना 55वां जन्मदिन मना रही हैं। अपनी अदाकारी, डांसिंग और खूबसूरत मुस्कुराहट से सबको दीवाना बनाने वाली माधुरी ने अपने जीवन का एक और साल हंसते हुए बिता दिया है। माधुरी की फैन फॉलोइंग देखते हुए यह बताने की बिल्कुल जरूरत नहीं है कि अभिनेत्री  को सोशल मीडिया पर उनके फैंस का भरपूर प्यार और शुभकामनाएं मिल रही हैं। फैंस के साथ-साथ इंडस्ट्री से उनके दोस्त भी धक धक गर्ल को प्यार भरी शुभकामनाएं दे रहे हैं। लेकिन माधुरी के जीवन में सबसे अहम इंसान की विश के बिना उनका यह खास दिन बिल्कुल अधूरा सा लगता है। हम अभिनेत्री के पति श्रीराम नेने की बात कर रहे हैं, जिन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी पत्नी को जन्मदिन की बधाई दी है।

Madhuri Dixit Birthday husband Shriram Nene pens a heartfelt note for her and calls her the most beautiful woman
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Instagram

लिखा प्यार भरा नोट
डॉ. नेने ने माधुरी के साथ एक प्यारी सी तस्वीर ट्विटर पर साझा करते हुए, एक प्यार भरा नोट भी लिखा है। डॉ.नेने ने लिखा, 'दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला को जन्मदिन मुबारक हो। मेरी पत्नी, मेरी सोलमेट, मेरी सबसे अच्छी दोस्त! मैं आपसे बहुत प्यार करता हूं। आप दुनिया की हर खुशी डिजर्व करती हैं। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं और इसके साथ ही आपका आने वाला साल भी खुशियों भरा हो।'  

Madhuri Dixit Birthday husband Shriram Nene pens a heartfelt note for her and calls her the most beautiful woman
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Instagram

फैंस को भा गया पोस्ट
डॉ.नेने की पोस्ट को प्रशंसकों का खूब प्यार मिल रहा है और यह इंटरनेट पर भी काफी वायरल हो रहा है। माधुरी के एक फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, "यह तस्वीर और शुभकामनाएं सबकुछ है। इन दोनों से हमें कपल गोल्स मिल रहे हैं। सच में माधुरी मैम जीवन की हर खुशी डिजर्व करती हैं, जो बेस्ट हो। जन्मदिन मुबारक हो मैम! स्टे ब्लैस्ड .....।"

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Birthday husband Shriram Nene pens a heartfelt note for her and calls her the most beautiful woman
माधुरी दीक्षित, श्रीराम नेने - फोटो : Insatagram- @drneneofficia

इस साल हुई थी दोनों की शादी
गौरतलब हैं कि माधुरी और श्रीराम नेने ने साल 1999 में शादी की थी और उनके दो बेटे भी हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी को आखिरी बार नेटफ्लिक्स की 'द फेम गेम' सीरीज में देखा गया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed