फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikram: कमल हासन के साथ नजर आएंगे विजय सेतुपति, पहले इन सुपरस्टार्स संग भी जम चुकी है जोड़ी

Sun, 15 May 2022 05:22 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 15 May 2022 05:22 PM IST
विज्ञापन
Vijay Sethupathi will be seen with Kamal Haasan film Vikram, Actors have been seen with these superstars before this film
कमल हासन-विजय सेतुपति - फोटो : सोशल मीडिया

विजय सेतुपति साउथ सिनेमा का एक ऐसा नाम है जिन्होंने अपनी अदाकारी से लोगों के दिलों में अमिट छाप छोड़ी है। उनके फैंस उन्हें मक्कल सेल्वन कहते हैं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। साउथ के साथ ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार भी उनके काम के कायल हैं। बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने एक बार विजय की तारीफ करते हुए बताया था कि वह उनके फेवरेट एक्टर हैं। विजय जल्द ही फिल्म विक्रम में नजर आने वाले हैं। फिल्म में सुपरस्टार कमल हासन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फैंस भी दोनों की जोड़ी को एक साथ सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब विजय ने किसी सुपरस्टार के साथ किसी फिल्म में काम किया है। इससे पहले भी उन्होंने कई मल्टीस्टारर फिल्में की हैं, जिसमें बड़े सितारों की मौजूदगी थी। बावजूद इसके वह हर फिल्म में अपनी एक्टिंग के दम पर लोगों का ध्यान खींचने में कामयाब रहे। आइए देखते हैं लिस्ट...

Vijay Sethupathi will be seen with Kamal Haasan film Vikram, Actors have been seen with these superstars before this film
मास्टर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मास्टर

फिल्म मास्टर साल 2021 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में सुपरस्टार विजय मेन लीड में थे। इतने बड़े स्टार के होने के बावजूद फिल्म में विजय सेतुपति ने अपनी अभिनय से लोगों को प्रभावित किया था। दर्शकों ने फिल्म में दोनों एक्टर्स के कॉम्बिनेशन को खूब पसंद किया था। इसका निर्देशन लोकेश कनगराज ने किया था।

Vijay Sethupathi will be seen with Kamal Haasan film Vikram, Actors have been seen with these superstars before this film
सई रा नरसिम्हा रेड्डी - फोटो : सोशल मीडिया
सई रा नरसिम्हा रेड्डी

यह एक मल्टीस्टारर फिल्म थी। चिरंजीवी और सुदीप जैसे सुपरस्टार ने इस फिल्म में काम किया था। फिल्म में इतने बड़े-बड़े नाम होने के बावजूद विजय ने भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के मन में अपनी छाप छोड़ी थी। यह फिल्म अंग्रेजों से आजादी की लड़ाई के ईर्द-गिर्द बुनी गई थी। इसका निर्देशन सुरेंद्र रेड्डी ने किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Vijay Sethupathi will be seen with Kamal Haasan film Vikram, Actors have been seen with these superstars before this film
Petta - फोटो : social media
पेट्टा 

साल 2019 में रिलीज हुई इस फिल्म में रजनीकांत मेन लीड में थे। फिल्म में विजय सेतुपति ने भी काम किया था। रजनीकांत जैसे सुपरस्टार के होने के बाद भी विजय ने अपने काम से लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस फिल्म में विजय ने जीतू नाम के शख्स का किरदार निभाया था। सुपरस्टार रजनी और मक्कल सेल्वन की जोड़ी को देखकर दर्शकों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा था। 

विज्ञापन
Vijay Sethupathi will be seen with Kamal Haasan film Vikram, Actors have been seen with these superstars before this film
विक्रम वेधा - फोटो : Movie Poster
विक्रम वेधा

फिल्म विक्रम वेधा साउथ की बड़ी हिट फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म में आर. माधवन और विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आए थे। स्क्रीन पर इस जोड़ी ने धमाल मचा दिया था। विक्रम वेधा में माधवन से ज्यादा विजय की एक्टिंग की तारीफ हुई थी। साउथ में शानदार प्रदर्शन के बाद अब यह फिल्म हिंदी में बन रही है जिसमें विजय का रोल ऋतिक रोशन निभा रहे हैं। फिल्म का निर्देशन इसके ओरिजनल डायरेक्टर गायत्री-पुष्कर कर रहे हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed