खूबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो अभिनय के अलावा अपने शानदार डांस के लिए भी जानी जाती हैं। उन्होंने न केवल फिल्मों में शानदार अभिनय किया है बल्कि बेहतरीन डांस से भी दर्शकों के दिलों को हमेशा जीता है। इन दिनों माधुरी दीक्षित के डांस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अपनी फिल्म के इस गाने पर माधुरी दीक्षित ने किया शानदार डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पुराना वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधुरी दीक्षित का यह डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर उनके फैन पेज madhuridixit_mylove ने साझा किया गया है। वीडियो में खूबसूरत अदाकारा अपनी शानदार फिल्म 'डेढ़ इश्किया' के सुपरहिट गाने 'हमरी अटरीया पे' पर बेहतरीन डांस करती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी दीक्षित का यह वीडियो रियलिटी शो 'इंडियाज गॉट टैलेंट' का है।
A post shared by 💥سمانه💥 (@madhuridixit_mylove) on
वीडियो में माधुरी दीक्षित के अलावा जज के तौर पर अभिनेत्री किरण खेर और मलाइका अरोड़ा भी नजर आ रही हैं। वीडियो में यह दोनों अभिनेत्रियां माधुरी दीक्षित के डांस की खूब तारीफ भी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर माधुरी दीक्षित के डांस का यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। उनके कई फैंस भी इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
इससे पहले माधुरी दीक्षित अपने बेटे की वजह से खूब चर्चा में थी। दरअसल बीते दिनों अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर अपना एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में वह कथक करती नजर आ रही थीं वहीं उनके बड़े बेटे अरिन तबला बजा रहे थे। मां-बेटे के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग दिख रही थी। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो वायरल हुआ था।
A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene) on
आपको बता दें कि माधुरी दीक्षित के पति अमेरिका के सर्जन डॉक्टर श्रीराम नेने हैं। इन दोनों ने साल 1999 में शादी की थी। दोनों के दो बेटे अरिन और रियान हैं। अरिन 17 साल के हो चुके हैं। शादी के 10 साल तक माधुरी अमेरिका में रहीं। वह साल 2011 में पूरे परिवार के साथ भारत लौट आईं।
पढ़ें: रणवीर सिंह से रेखा तक, जानिए सितारों के असली नाम सहित उनके सरनेम