{"_id":"5cca07c3bdec22076e3195a9","slug":"madhuri-dixit-dimple-kapadia-vinod-khanna-intimate-scene-incident","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"माधुरी और डिंपल कपाड़िया के साथ बेकाबू हो गया था ये एक्टर, रोमांटिक सीन करने से डरती थीं एक्ट्रेस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
माधुरी और डिंपल कपाड़िया के साथ बेकाबू हो गया था ये एक्टर, रोमांटिक सीन करने से डरती थीं एक्ट्रेस
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 02 May 2019 02:25 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Madhuri Dixit, Dimple Kapadia
- फोटो : social media
Link Copied
विनोद खन्ना भले ही इस दुनिया को अलविदा कह चुके हों लेकिन अपनी एक्टिंग के दम पर वो अमर हो गए हैं। अपने समय पर हीरोइनें उन पर फिदा रहती थीं। जब वो फिल्म की शूटिंग करते थे तो लगता था सब कुछ असल में हो रहा है। इस वजह से कुछ हीरोइनें उनके साथ रोमांटिक सीन करने से डरती थीं।
Nagaland Board Result 2019 घोषित, NBSE परिणाम के लिए क्लिक करें।
Trending Videos
2 of 5
Madhuri dixit, Vinod Khanna
- फोटो : social media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोमांटिक सीन करते हुए विनोद खन्ना इतने बेकाबू हो जाते थे कि उनको संभालना मुश्किल हो जाता था। खबरें उड़ी कि फिल्म 'दयावान' के दौरान माधुरी दीक्षित के साथ इंटीमेट सीन देते हुए इतने बेकाबू हो गए थे कि माधुरी के होठ ही चबा डाले थे। फिल्म रिलीज के बाद इस सीन के लिए माधुरी की खूब आलोचना हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Dimple Kapadia, Vinod Khanna
- फोटो : social media
माधुरी से पहले विनोद की इस शिद्दत का शिकार डिंपल कपाड़िया भी हो चुकी थीं। ये सीन फिल्म 'प्रेम धरम' का था। उस समय विनोद खन्ना के सितारे बुलंदियों पर थे और डबल शिफ्ट में काम करते थे। इसलिए महेश भट्ट ने ये सीन रात में शूट करने का फैसला किया। सेट की लाइट भी काफी डिम थी। एक्शन बोलते ही विनोद डिंपल को किस और हग करने लगे।
4 of 5
डिंपल कपाड़िया
जब महेश भट्ट ने कट बोला तो विनोद खन्ना ने सुना नहीं और वो लगातार सीन करते रहे। इससे डिंपल काफी डर गईं और खुद को विनोद से छुड़ाया और भागकर मेकअप रूम में जाकर छिप गईं। वो विनोद से काफी नाराज थीं। उन्होंने शूट करने से इंकार कर दिया। तब महेश भट्ट ने उनके पास गए और माफी मांगी।
विज्ञापन
5 of 5
विनोद खन्ना
महेश ने सफाई देते हुए कहा कि विनोद नशे में थे। इस वजह से वो खुद पर काबू नहीं कर पाए। यहां दिलचस्प बात ये थी कि इस सीन के बावजूद डिंपल विनोद से नहीं बल्कि महेश भट्ट से नाराज थीं। हालांकि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। इस फिल्म के बाद भी डिंपल ने विनोद के साथ कई फिल्मों में काम किया।
Nagaland Board Result 2019 घोषित, NBSE परिणाम के लिए क्लिक करें।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।