कोरोना वायरस के खिलाफ चल रही जंग में लगातार लोग हाथ बढ़ाते नजर आ रहे हैं। लोगों के योगदान से ही हम इस बीमारी से जंग लड़कर जीत पाएंगे। यही प्रेरणा हर सेलिब्रिटी भी इन दिनों अपने फैन्स को दे रहा है। सेलेब्स लगातार इस जंग में अपनी भागीदारी दिखाते हुए समय-समय पर फैन्स को प्रेरित करते हुए उन्हें इस बीमारी से लड़ने में सहयोग भी दे रहे हैं। इस कड़ी में अब अभिनेत्री माधुरी दीक्षित नेने का नाम भी जुड़ गया है।
कोरोना से लड़ाई में मदद के लिए आगे आईं माधुरी दीक्षित, कहा- 'हम सभी को मानवता के लिए हाथ मिलाना चाहिए'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरा बॉलीवुड एकजुट होकर इस वायरस से लड़ने में लगा है। अक्षय कुमार, कार्तिक आर्यन, कटरीना कैफ, सलमान खान, सैफ-करीना, विराट-अनुष्का जैसे सितारे पहले ही अपनी तरफ से आर्थिक सहायता दे चुके हैं। वहीं अब इन सितारों की लिस्ट में अभिनेत्री माधुरी दीक्षित का नाम भी जुड़ गया है। माधुरी दीक्षित ने भी पीएम केयर्स फण्ड और सीएम रिलीफ फंड में योगदान दिया है। इसकी जानकारी माधुरी ने खुद सोशल मीडिया के जरिए दी है।
All of us should join hands to win this war for humanity.Doing my bit by donating to the PM-CARES Fund & CM's Relief Fund.Let's come out of this stronger.@PMOIndia @narendramodi @CMOMaharashtra @OfficeofUT @AUThackeray
— Madhuri Dixit Nene (@MadhuriDixit) March 31, 2020
Donate here:https://t.co/TQs6NtaHnmhttps://t.co/5fGxnbyGT4
हालांकि माधुरी ने पीएम और सीएम केयर रिलीफ फंड में कितना योगदान दिया है इसके बारे में उन्होंने अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। लेकिन उन्होंने लोगों से अपील की है कि वो भी बढ़ चढ़कर इसमें अपना योगदान दें। माधुरी के इस ट्वीट पर उनके कई फैन्स कमेंट कर रहे हैं। तो कई फैन्स कमेंट्स में ये भी बता रहे हैं कि उन्होंने भी कोरोना के खिलाफ जंग में अपनी ओर से आर्थिक सहायता की है।
इन दिनों देश जिन हालातों से गुजर रहा है उन हालातों में सभी का एकजुट रहना बेहद महत्वपूर्ण है। ऐसे में तमाम फिल्मी और टेलीविजन के सितारे अपने फैन्स के सामने मिसाल कायम कर रहे हैं और बता रहे हैं कि देश की हर विपरीत परिस्थिति में वो देश के साथ खड़े हैं। गौरतलब है कि माधुरी से पहले आलिया भट्ट, शिल्पा शेट्टी, कटरीना कैफ भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में अपना योगदान दे चुके हैं।