सब्सक्राइब करें

The Fame Game: माधुरी दीक्षित ने 'दुपट्टा मेरा' में दिखाया अपनी अदाओं का जलवा, फैंस बोले- हलकट जवानी की कॉपी है

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: निधि पाल Updated Sun, 27 Feb 2022 07:30 PM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit Dupatta Mera song released on Netflix
दुपट्टा मेरा गाना - फोटो : इंस्टाग्राम

माधुरी दीक्षित ने हाल ही में वेब सीरीज द फेम गेम से डिजिटल डेब्यू किया है। जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं। इसमें माधुरी का एक डांस नंबर दुपट्टा मेरा भी है। जिसको नेटफ्लिक्स ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर शेयर किया है। गाने में माधुरी बैकग्राउंड डांसर्स के साथ लाल लहंगे में परफॉर्म करती नजर आ रही हैं। डांस नंबर में माधुरी का दिलकश अंदाज देखने को मिल रहा है। हालांकि, माधुरी के फैंस ने गाने को लेकर मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। 


 
Trending Videos
Madhuri Dixit Dupatta Mera song released on Netflix
जानिए माधुरी दीक्षित का परफेक्ट फिगर हेल्थ सीक्रेट - फोटो : istock

गाने को अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर करते हुए करण जौहर ने लिखा, वह अपनी सहज, शानदार और आकर्षक मूव्स के साथ वापस आ गई है, जिसे देखकर आप सभी हैरान हो जाएंगे। माधुरी के फैंस उनके नए गाने की तारीफ कर रहे हैं। काफी लंबे समय के बाद माधुरी के नए डांस नंबर पर फैंस थिरकते नजर आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit Dupatta Mera song released on Netflix
माधुरी दीक्षित साड़ी कलेक्शन - फोटो : instagram/madhuridixitnene

इस गाने में माधुरी लंबे-लंबे झुमके पहनकर खुले बालों में बेहद शानदार लग रही हैं। दर्शक काफी समय से उनका  यह स्टाइल मिस कर रहे थे। गाने की शुरुआत में लाल कपड़ों में माधुरी झूमर के नीचे लेटी बहुत खूबसूरत लग रही हैं। एक दर्शक ने इस गाने पर कमेंट किया, आजा नचले कॉपी पेस्ट। दूसरे ने लिखा कि यह लेडीज वर्सेज रिकी बहल फिल्म के गाने जज्बा जैसा लग रहा है। तीसरे दर्शक ने  इसे करीना कपूर के गाने हलकट जवानी जैसा बताया।

Madhuri Dixit Dupatta Mera song released on Netflix
माधुरी दीक्षित सिल्क साड़ी - फोटो : Instagram/madhuridixitnene

इस गाने को सुनिधि चौहान ने गाया है और इसके लिरिक्स श्रद्धा पंडित ने लिखे हैं। गाने को कंपोज सलीम-सुलेमान ने कंपोज किया है। पहले इस सीरीज का नाम फाइंडिंग अनामिका रखा गया था। इस सीरीज में संजय कपूर ने माधुरी दीक्षित के पति का किरदार निभाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed