{"_id":"5ebe723fc73760024d24d417","slug":"madhuri-dixit-gets-huge-fan-following-after-film-tezaab-people-call-her-mohini","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जब पहली बार माधुरी दीक्षित को हुआ था स्टारडम का एहसास, एयरपोर्ट के बाहर बच्चे मांगने आए थे ऑटोग्राफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
जब पहली बार माधुरी दीक्षित को हुआ था स्टारडम का एहसास, एयरपोर्ट के बाहर बच्चे मांगने आए थे ऑटोग्राफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Fri, 15 May 2020 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
माधुरी दीक्षित
- फोटो : ट्विटर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
लगभग तीन दशक लंबे अपने फिल्मी करियर में माधुरी दीक्षित ने 70 से ज्यादा हिंदी फिल्मों में काम किया। यह उन कुछ अभिनेत्रियों में से एक ही हैं जो अपनी शादी के बाद भी फिल्मों में काम करती रहीं। आज माधुरी का जन्मदिन है। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने एक साथ कई हिट फिल्में दी हैं। ऐसी ही एक फिल्म है तेजाब। इस फिल्म के बाद ही माधुरी को स्टारडम मिला था और लोग उन्हें पहचानने लगे थे। यहां तक कि कई लोग उन्हें माधुरी की जगह मोहिनी कहने लगे थे।
2 of 5
तेजाब फिल्म
- फोटो : Twitter
फिल्म की कहानी एक ऐसे छात्र की थी जो भारतीय सेना में शामिल होने के सपना देखता है लेकिन दुर्भाग्यवश परिस्थियां उसे क्रिमिनल बना देती हैं। फिल्म का गाना एक दो तीन सुपरहिट साबित हुआ था। आज भी इस गाने को क्लासिक माना जाता है। इसका रीमेक भी बन चुका है। यह फिल्म गोल्डन जुबली हिट थी और साल की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर बनी थी। यह फिल्म माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर के करियर में बेंचमार्क साबित हुई। इसके बाद दोनों एक्टर्स की गिनती सुपरस्टार में होने लगी थी।
3 of 5
माधुरी दीक्षित
माधुरी ने एक इंटरव्यू में कहा था, "जब 'तेजाब' रिलीज हुई, तो मैं एक फिल्म कर रही थी, जहां हम तीन लड़कियां डांस कर रही थीं। उस समय मैं इतनी लोकप्रिय नहीं थी इसलिए मुझे हमेशा पीछे खड़ा किया जाता था लेकिन फिल्म हिट होने के बाद मैं फ्रंट लाइन में आ गई थी।''
माधुरी ने फिल्म की सक्सेस पर बात करते हुए कहा था- "जब 'तेजाब' रिलीज हुई, तो मैं अपनी बहन की शादी के लिए अमेरिका गई थी। जब मैं भारत लौटी तो हवाईअड्डे पर अपनी कार की ओर जा रही थी तभी बच्चे मुझे देखकर चिल्लाने लगे- 'वो देख हीरोइन हीरोइन' और वे सभी मेरी तरफ दौड़ पड़े। बाद में मुझे उन्हें ऑटोग्राफ देकर बहुत खुशी हुई।'
विज्ञापन
5 of 5
तेजाब फिल्म
- फोटो : Twitter
क्या आप जानते हैं इस फिल्म के लिए पहली पसंद माधुरी नहीं बल्कि मीनाक्षी शेषाद्रि थीं लेकिन फीस और तारीख की वजह से वो यह फिल्म नहीं कर पाईं और बाद में माधुरी को साइन कर लिया गया। इस फिल्म ने माधुरी को वो पहचान दिलाई जिसकी उन्होंने कल्पना भी नहीं की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।