फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड में टोटल धमाल करने में जुटीं माधुरी दीक्षित, पति भी उठाने वाले हैं बड़ा कदम

Sat, 10 Mar 2018 07:54 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 10 Mar 2018 07:54 AM IST
विज्ञापन
Madhuri Dixit launched her production house with husband Sriram Nene
अपनी शानदार एक्टिंग और डांस से बॉलीवुड में अलग पहचान बना चुकीं एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित काफी समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। एक बार फिर माधुरी एकदम नए अंदाज के साथ फिल्मों में एंट्री करने को तैयार हैं। इस बार उनके पति श्रीराम नेने भी साथ होंगे। 
Madhuri Dixit launched her production house with husband Sriram Nene
माधुरी आखिरी बार एक्ट्रेस जूही चावला के साथ फिल्म 'गुलाब गैंग' में नजर आई थीं। उनकी यह फिल्म 2014 में आई थी। जिसमें माधुरी का दबंग अंदाज देखने को मिला था। 'गुलाब गैंग' के बाद वह किसी भी बड़ी फिल्म में नजर नहीं आईं। अब माधुरी ने पति श्रीराम के साथ मिलकर खुद का प्रोड्क्शन हाउस खोलने का फैसला किया है। 
Madhuri Dixit launched her production house with husband Sriram Nene
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार माधुरी के इस प्रोड्क्शन हाउस का नाम RnM है। इस हाउस की शुरुआत वह मराठी फिल्मों से करेंगी। माधुरी ने अपनी इस नए प्रोड्क्शन हाउस की जानकारी खुद ट्वीट करके भी दी। उन्होंने अपने पति के साथ फोटो शेयर करते हुए ट्वीट किया कि हम अपने नए मूवी प्रोड्क्शन हाउस के लिए काफी खुश हैं, यह एक मराठी एंटरटेनमेंट परिवार की तरह है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Madhuri Dixit launched her production house with husband Sriram Nene
आपको बता दें माधुरी जल्दी ही मल्टी स्टारर धमाल सीरीज की फिल्म 'टोटल धमाल' में नजर आएंगी। उनके साथ इस फिल्म में अजय देवगन, अनिल कपूर, रितेश देशमुख जैसे बड़े स्टार भी नजर आएंगे। 'टोटल धमाल' का निर्देशन इंद्रा कुमार कर रहे हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed