{"_id":"633d02a4fb6a7c2cdc51340c","slug":"madhuri-dixit-purchase-new-flat-in-mumbai-worth-rupees-48-crore","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Madhuri Dixit: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नए घर में करेंगी गृह प्रवेश, खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Madhuri Dixit: धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित नए घर में करेंगी गृह प्रवेश, खरीदा इतने करोड़ का अपार्टमेंट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 05 Oct 2022 09:36 AM IST
विज्ञापन
1 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड सेलेब्स इन दिनों अपने लिए करोड़ों के नए घर खरीद रहे हैं और उसमें शिफ्ट भी हो रहे हैं। पिछले दिनों शाहिद कपूर और मीरा राजपूत वर्ली स्थित अपने नए घर में शिफ्ट हुए थे, इसके बाद द कश्मीर फाइल्स फिल्म के निर्देशक विवेक अग्निहोत्री ने भी मुंबई के अंधेरी में अपना अपार्टमेंट खरीदा है। अब खबर आ रही है कि हिंदी सिनेमा की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित ने भी नवरात्रि का पावन पर्व पर एक नया अपार्टमेंट खरीदा है। इस अपार्टमेंट के लिए उन्होंने 48 करोड़ रुपये अदा किए हैं।
2 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : Instagram
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बॉलीवुड अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने मुंबई के लोअर परेल इलाके में 48 करोड़ रुपये में एक अपार्टमेंट खरीदा है। माधुरी ने इस संपत्ति की रजिस्ट्री 28 सितंबर 2022 को कराई थी। 53वीं मंजिल पर स्थित माधुरी का ये अपार्टमेंट 5384 स्क्वायर फुट में फैला है। अपार्टमेंट के साथ उनको सात कार पार्किंग स्लॉट भी मिला है। बता दें कि पिछले साल अक्टूबर में माधुरी दीक्षित ने मुंबई में तीन साल के लिए 12.5 लाख रुपये महीने किराए पर एक घर लिया था।
3 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : insta
माधुरी दीक्षित ने काफी लंबे समय तक बॉलीवुड पर राज किया है। हालांकि वह काफी समय से सिल्वर स्क्रीन पर नजर नहीं आई हैं। बड़े पर्दे पर उनकी आखिरी फिल्म कलंक थी। इसके बाद वह द फेम गेम नाम की वेब सीरीज में नजर आई थीं। माधुरी दीक्षित की फिल्म मजा मा भी 6 अक्टूबर को ओटीटी पर रिलीज हो रही है। ऐसे में माधुरी इन दिनों अपनी फिल्म का प्रमोशन कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
माधुरी दीक्षित
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित इन दिनों काफी बिजी चल रही हैं। एक तरफ वह अपनी फिल्म मजा मा का प्रमोशन तो कर ही रही हैं, साथ ही अभिनेत्री मशहूर डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा 10 को भी जज कर रही हैं। एक वक्त था जब बॉलीवुड में उनका ही सिक्का चलता था। फिर वह फिल्मों को अलविदा कहकर शादी करके अमेरिका शिफ्ट हो गईं। फिर उन्होंने वर्षों बाद इंडस्ट्री में वापसी की। हालांकि, वह दोबारा अपना जलवा दिखाने में सफल नहीं हो पाई हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।