बॉक्स ऑफिस पर एक बार फिर फिल्मों की रौनक देखने को मिल रही है। ब्रह्मास्त्र की रफ्तार कम होने साथ ही बॉक्स ऑफिस फिर ठप पड़ गया था, लेकिन बीते शुक्रवार रिलीज हुई फिल्मों के बाद एक बार फिर सिनेमाघरों में बहार देखने को मिल रही है। दरअसल, इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर फिर से साउथ और बॉलीवुड की टक्कर देखने को मिली है। वहीं, ब्रह्मास्त्र भी अब पस्त होती नजर आ रही है। इसी बीच मंगलवार को हुई इन फिल्मों की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। तो चलिए जानते हैं बीते दिन किस फिल्म ने की कितनी कमाई-
Box Office Report: पीएस-1 की कमाई में फिर हुई बढ़ोतरी, टिकट खिड़की पर विक्रम वेधा फेल, गॉडफादर मचाएगी धमाल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएस-1
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक मणिरत्नम की मेगा बजट फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 1’ भी इस शुक्रवार सिनेमाघरों में रिलीज कर दी गई। मल्टीस्टारर इस फिल्म का दर्शकों बेसब्री से इंतजार करे रहे थे। फिल्म रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है। पहले दिन से दमदार कमाई कर रही फिल्म ने मंगलवार को 23.50 करोड़ (अनुमानित) का कारोबार किया है। इस फिल्म का कुल कलेक्शन 153.05 करोड़ रुपये हो गया है।
Kate Winslet: जेम्स कैमरून के आगे नहीं चला था केट की खूबसूरती का जादू, काफी मशक्कत के बाद बनीं टाइटैनिक की रोज
विक्रम वेधा
इस साल की बहुचर्चित फिल्मों में से एक विक्रम वेधा बीते शुक्रवार सिनेमाघरों पर दस्तक दे चुकी है। इस फिल्म को लेकर सभी काफी उम्मीदें थीं। दूसरे और तीसरे दिन हुई दमदार कमाई के बाद ऐसा लगने लगा था कि जल्द ही ये फिल्म पीएस-1 को टक्कर देगी, लेकिन ये फिल्म पीएस-1 से पस्त होती नजर आ रही है। पांचवें दिन के कारोबार की बात करें तो फिल्म ने छह करोड़ (अनुमानित) का कारोबार कर लिया है। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 48.33 करोड़ रुपये हो गया है।
कांतारा
वीकएंड पर जबरदस्त कमाई करने वाली कांतारा से हिंदी फिल्मों को भी पीछे छोड़ रही है। एक तरफ जहां फिल्म ने रविवार को 7.1 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। वहीं, दूसरी तरफ फिल्म ने सोमवार को 4.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। पांचवें दिन यानि मंगलवार को कांतारा ने 6.30 करोड़ (अनुमानित) का कलेक्शन किया है। इस फिल्म की कुल कमाई 24.80 करोड़ रुपये हो गई है।
ब्रह्मास्त्र
रणबीर कपूर की फिल्म ब्रह्मास्त्र को रिलीज हुए अब 26 दिनों का समय पूरा हो चुका है। 'ब्रह्मास्त्र' की कमाई में भी अब गिरावट दर्ज की जा रही है। 26वें दिन फिल्म का कलेक्शन 70 लाख रुपये रहा है। इस फिल्म ने अब तक 265.69 करोड़ का कारोबार कर लिया है।